दुनिया की बेहद दुर्लभ और खास नस्ल के मुर्गे जिनकी कीमत जानकर आपके दिमाग के उड़ जाएंगे फ्यूज। दुनिया में कुछ मुर्गियों की नस्लें इतनी दुर्लभ और खास होती हैं कि उनकी कीमतें आम मुर्गियों से कई गुना ज्यादा होती हैं। यहां दुनिया सबसे महंगी मुर्गी पालन नस्लों के बारे में जानकारी दी गई है। आइए इन मुर्गियों की विशेषताओं के बारे में बताते है।
आयम सेमानी
कीमत – $2,500 से $5,000
विशेषता – यह इंडोनेशिया की दुर्लभ नस्ल है और इसकी खासियत है कि इसका पूरा शरीर पंख, त्वचा, मांस, यहां तक कि हड्डियां भी काली होती हैं। इसे “ब्लैक चिकन” भी कहा जाता है और यह रहस्यमयी और शुभ मानी जाती है।
ब्राह्मा चिकन
कीमत – $100 से $1,500
विशेषता – ब्राह्मा मुर्गी भारत और अमेरिका में पाई जाती है। इसे “किंग ऑफ ऑल पोल्ट्री” कहा जाता है क्योंकि यह आकार में बहुत बड़ी होती है और वजन में 5 से 7 किलो तक हो सकती है।
यह भी पढ़े: आज का गेहूं मूल्य, भारत की प्रमुख अनाज मंडियों के भाव देखें
ओर्लोफ चिकन
कीमत – $400 से $1,000
विशेषता – यह रूस की एक दुर्लभ नस्ल है। यह ठंडे मौसम में भी आसानी से रह सकती है और इसका शरीर भारी तथा सुंदर पंखों से ढका रहता है। यह अंडों और मांस दोनों के लिए पालते हैं।
सेरेमा चिकन
कीमत – $500 से $2,500 तक
विशेषता – मलेशिया की यह नस्ल दुनिया की सबसे छोटी मुर्गी मानी जाती है। इसका वजन सिर्फ 500 ग्राम से भी कम होता है। इसे इसके सुंदर और “मिनी बर्ड” लुक के लिए पाला जाता है।
पोलिश चिकन
कीमत – $200 से $800 तक
विशेषता – पोलिश नस्ल अपनी बड़ी और घनी “क्रेस्ट” यानी सिर पर मौजूद झबरीली कलगी के लिए मशहूर है। यह देखने में बेहद आकर्षक होती है और शो मुर्गी के रूप में प्रसिद्ध है।
यह भी पढ़े: गर्मियों के मौसम में जबरदस्त डिमांड के साथ मार्केट में बिकने वाले इस फल की खेती करेगी सबकी नईया पार
जर्सी जाइंट
कीमत – $100 से $500 प्रति मुर्गा
विशेषता – यह अमेरिका की सबसे बड़ी नस्लों में से एक है। इसका वजन 5 से 7 किलो तक हो सकता है। यह नस्ल धीरे-धीरे बढ़ती है लेकिन इसका मांस बहुत अच्छा और स्वादिष्ट माना जाता है।
सिल्की चिकन
कीमत – $100 से $500 तक
विशेषता – यह चीन की एक खास नस्ल है जिसकी त्वचा और हड्डियां काले रंग की होती हैं लेकिन इसके पंख बहुत रेशमी और नरम होते हैं। यह बहुत ही शांत और प्यारी मानी जाती है और शो बर्ड के रूप में भी प्रसिद्ध है।
ओल्ड इंग्लिश गेम चिकन
कीमत – $250 से $1,000 तक
विशेषता – यह एक ऐतिहासिक नस्ल है जो इंग्लैंड से आती है। इसे पहले मुर्गों की लड़ाई के लिए भी पाला जाता था। इसका शरीर मजबूत और आक्रामक प्रवृत्ति वाला होता है।
यह भी पढ़े: आज का ताज़ा चने का मंडी भाव, देशभर की प्रमुख मंडियों में चने की नई कीमतें और बाज़ार का रुझान
लैमोन ब्राउन
कीमत – $200 से $600 तक
विशेषता – यह एक प्रोडक्शन ब्रीड है जो अंडे देने में बहुत अच्छी होती है। यह नस्ल कम चारे में ज्यादा अंडे देती है और व्यापारिक पोल्ट्री फार्मिंग में बहुत लोकप्रिय है।
डोंग ताओ चिकन
कीमत – $1,000 से $2,000 प्रति मुर्गा
विशेषता – यह वियतनाम की बेहद दुर्लभ नस्ल है। इसकी टांगे बहुत मोटी और मांसल होती हैं। इसे “ड्रैगन चिकन” भी कहा जाता है। यह खासकर त्योहारों और बड़े कार्यक्रमों में खपत के लिए पाली जाती है।
यह भी पढ़े: लहसुन और प्याज के साथ आलू की भी बदली चाल, जाने आज मंडियों में किस भाव बिक रहे