कढ़ी पत्ते की तेज बढ़वार के लिए इस्तेमाल कर ले मात्र ये एक चीज, जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ेगा पौधा

कढ़ी पत्ते की तेज बढ़वार के लिए इस्तेमाल कर ले मात्रा ये एक चीज, जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ेगा पौधा। कड़ी पत्ता एक ऐसा पौधा है जो भारतीय रसोई में बहुत उपयोग होता है और औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। अगर आप चाहते हैं कि कड़ी पत्ता का पेड़ तेजी से बढ़े और घना हो, तो इसके लिए आपको कुछ खास बातों और उपायों का ध्यान रखना होगा। आइए इसे विस्तार से बताते हैं।

उर्वरक

तेजी से बढ़वार के लिए पौधे को समय-समय पर पोषण देना जरूरी है

गोबर की खाद या कम्पोस्ट – जैविक खाद जैसे सड़ा हुआ गोबर, वर्मीकम्पोस्ट डालें। यह मिट्टी को नरम और पोषक तत्वों से भरपूर बनाएगा।

नीम खली – नीम की खली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह मिट्टी में पोषक तत्व भी बढ़ाती है। महीने में एक बार नीम खली डालें।

सरसों खली का पानी – सरसों की खली को 24 घंटे पानी में भिगोकर उसका घोल पौधे में डालें। यह नाइट्रोजन का अच्छा स्रोत है।

यह भी पढ़े: चने के भाव को लेकर कई मंडियों में मची हुई है उथल-पुथल, जाने आज कितना चल रहा ताजा मंडी भाव

NPK खाद – यदि आप जैविक के अलावा रासायनिक खाद भी देना चाहें तो NPK 19:19:19 या 20:20:20 फॉर्मूला का घोल महीने में एक बार डाल सकते हैं। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और पत्तियां हरी-भरी होंगी।

पानी देना

कड़ी पत्ता का पौधा सूखा सहन कर सकता है लेकिन ज्यादा सूखा भी इसकी वृद्धि रोक सकता है।

गर्मियों में सप्ताह में 2-3 बार और सर्दियों में सप्ताह में 1 बार पानी दें।

पानी देते समय यह ध्यान दें कि पानी मिट्टी में अच्छे से सोख जाए और जमा न हो।

कटाई-छटाई

नियमित अंतराल पर पौधे की हल्की-फुल्की कटाई करें, इससे नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा झाड़ीदार व घना बनेगा।

मरे हुए, पीले या सूखे पत्तों और टहनियों को हटा दें।

यह भी पढ़े: बहुउपयोगी वृक्ष की खेती से किसानों के भर जाएंगे धन के भंडार, जाने खेती का तरीका

कीट और रोग नियंत्रण

कड़ी पत्ता में आमतौर पर ज्यादा कीट नहीं लगते, लेकिन कभी-कभी एफिड्स या चेपा दिख सकते हैं। नीम का तेल या साबुन वाला पानी छिड़कें।

मिट्टी में फंगस न लगे इसके लिए ट्राइकोडर्मा पाउडर भी डाल सकते हैं।

गर्मी और बरसात में देखभाल

गर्मियों में पानी की मात्रा बढ़ाएं और पत्तियों पर भी पानी का छिड़काव करें।

बरसात में पानी का जमाव न हो इसका खास ध्यान रखें।

खास टिप्स

महीने में एक बार बायोएंजाइम या वर्मी वॉश का स्प्रे पत्तियों पर करें।

मछली का अमृत भी जैविक टॉनिक की तरह काम करता है, इससे पत्तियां घनी और हरी हो जाती हैं।

यह भी पढ़े: सरसों की फसल पर मंडी में क्या मिल रहा भाव? जानिए पूरी जानकारी

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment