करी पत्ता के पौधे में इस चीज का उपयोग जरूर करना चाहिए जिससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और उसमे नई नई पत्तियां निकलती है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
करी पत्ता की ग्रोथ में होगी बेशुमार वृद्धि
आज हम आपको करी पत्ता के पौधे के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो करी पत्ता की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद और असरदार साबित होती है। इस चीज में कई पोषक तत्वों के गुण मौजूद होते है जो करी पत्ता के पौधे को भरपूर पोषण देते है जिससे पौधा हरा-भरा खूब ज्यादा घना होता है। ये चीज पौधे की जड़ों के विकास में भी मददगार साबित होती है तो चलिए विस्तार से जानते है कौन सी चीज है।

करी पत्ता के पौधे में डालें ये चीज
करी पत्ता के पौधे में डालने के लिए हम आपको वर्मी कंपोस्ट और सीवीड खाद के बारे में बता रहे है सीवीड खाद एक जैविक उर्वरक होती है जो पौधे को आवश्यक सूक्ष्म और स्थूल पोषक तत्व प्रदान करती है जिससे करी पत्ता के पौधे की वृद्धि, जड़ के विकास, पत्तों की वृद्धि में सुधार होता है। वर्मी कंपोस्ट मिट्टी की संरचना में सुधार और खरपतवारों तथा बीमारियों से बचाव करने में लाभकारी साबित होती है करी पत्ता के पौधे में वर्मी कंपोस्ट और सीवीड खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए।
कैसे करें उपयोग
करी पत्ता के पौधे में वर्मी कंपोस्ट और सीवीड खाद का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए पहले करी पत्ता के पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करनी है फिर मिट्टी में एक मुट्ठी वर्मी कंपोस्ट डालना है इसके बाद 1 लीटर पानी में 3 ग्राम सीवीड खाद मिलाकर पत्तियों पर छिड़काव करना है ऐसा करने से करी पत्ता के पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और पौधा हरा भरा खूब घना होता है। इसका उपयोग महीने में 2 बार कर सकते है।