लाल रंग के लिए पहचाने जारी वाली यह लोकप्रिय सब्जी कमाई में है सबसे आगे, जाने कैसे होगा लाखों का फायदा

लाल रंग के लिए पहचाने जारी वाली यह लोकप्रिय सब्जी कमाई में है सबसे आगे। लाल भिंडी सामान्य हरी भिंडी की एक विशेष किस्म है, जो अपने लाल रंग और अधिक पोषण मूल्य के कारण लोकप्रिय हो रही है। इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद बनाता है। आइए इसकी खेती के बारे में हम आपको विस्तार से बताते है।

लाल भिंडी की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

लाल भिंडी के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त होती है। अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसका pH मान लगभग 6.0-7.5 के बीच होना चाहिए।

लाल भिंडी उन्नत किस्में

भारत में लाल भिंडी की कई लोकप्रिय किस्में हैं जैसे – कुशीनगर रेड, पंजाब रेड, अर्का रेडी, इंदिरा रेड मुख्य है।

यह भी पढ़े: आज के चने के ताज़ा मंडी भाव, जानें देशभर की प्रमुख मंडियों में चने की कीमतें

लाल भिंडी की खेती कैसे करें

लाल भिंडी की खेती फरवरी-मार्च और जून-जुलाई के मौसम में कर सकते हैं। लाल भिंडी की कतार से कतार 45-60 सेमी और पौधे से पौधे 20-30 सेमी और बुआई गहराई लगभग 2-3 सेमी होनी चाहिए। खेत में गोबर खाद लगभग 8-10 टन/हेक्टेयर के हिसाब से डाले।

लाल भिंडी की गर्मी में 5-6 दिन के अंतर पर सिंचाई करें। बरसात के मौसम में कम सिंचाई करें और जल निकासी का ध्यान रखें। लाल भिंडी की बुवाई के 50-55 दिन बाद पहली तुड़ाई होती है। लाल भिंडी का औसतन उत्पादन 100-120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त होती है।

लाल भिंडी से कमाई

लाल भिंडी की बाजार में मांग बढ़ रही है। लाल भिंडी सामान्य भिंडी से 2-3 गुना महंगी बिकती है। जैविक खेती करने पर और अधिक मुनाफा हो सकता है। लाल भिंडी की खेती में प्रति हेक्टेयर लगभग 20 हजार रूपए लागत आती है वही इससे कमाई की बात करें तो लगभग 2 से 5 लाख रूपए आराम से कमाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े: गेहूं मंडी भाव आज का, देखें ताजा बाजार मूल्य और रेट लिस्ट

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment