रंगबिरंगे इन फूलो की खेती आपके जीवन में लाएगी धन की महक, जाने खेती का तरीका

रंगबिरंगे इन फूलो की खेती आपके जीवन में लाएगी धन की महक। गेंदे के फूल की खेती एक लाभदायक कृषि व्यवसाय है, जिसे कम लागत में किया जा सकता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से सजावट, धार्मिक कार्यों और इत्र निर्माण में किया जाता है। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से बताते है।

गेंदे की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

गेंदे के लिए गर्म और शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। दोमट या बलुई दोमट मिट्टी जिसमें अच्छी जल निकासी हो, सबसे अच्छी होती है।

गेंदे की किस्में

गेंदे की किस्मे – अफ्रीकी गेंदा, फ्रेंच गेंदा, हाइब्रिड किस्में।

यह भी पढ़े: गेहूं की कीमतें आज, जानिए कहां मिल रहा है अच्छा भाव?

गेंदे की खेती का समय

गर्मी के समय में मार्च-अप्रैल और बारिश में जून-जुलाई वही ठण्ड में सितंबर-अक्टूबर में गेंदे के फूल की खेती की जाती है।

गेंदे की खेती कैसे करे?

गेंदे की खेती के लिए खेत की 2-3 बार गहरी जुताई करें। 10-15 टन गोबर की खाद प्रति एकड़ में डालें। 30×30 सेमी की दूरी पर पौधों को रोपें। नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का उचित अनुपात में प्रयोग करें। सिंचाई 7-10 दिनों के अंतराल पर करें, खासकर गर्मियों में। बुवाई के 60-70 दिनों बाद फूल आना शुरू हो जाते हैं। फूलों की कटाई सुबह या शाम के समय करें। प्रति एकड़ 8-10 क्विंटल तक उत्पादन हो सकता है।

गेंदे से कमाई

ताजा फूलों की बिक्री मंदिरों, शादी-विवाह और उत्सवों में होती है। ड्राई फ्लावर और इत्र उद्योग में भी मांग रहती है। गेंदे की खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी खेती के लगभग 30 हजार खर्चा आता है तो वही एक एकड़ में लगभग 5 लाख की कमाई हो जाती है।

यह भी पढ़े: आज का ताजा सोयाबीन मंडी भाव, जानिए आपके शहर में सोयाबीन के नवीनतम बाजार मूल्य

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment