सब्जियों का राजा कहलाने वाली इस सब्जी की खेती से होंगे किसान मालामाल, जाने खेती का आसान तरीका। बैंगन एक महत्वपूर्ण सब्जी फसल है, जिसे भारत में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है। इसे कई क्षेत्रों में “सब्जियों का राजा” भी कहा जाता है। बैंगन की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। आइए बैंगन की खेती की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
जलवायु और भूमि चयन
गर्म और आर्द्र जलवायु बैंगन की खेती के लिए उपयुक्त है। इसकी खेती के लिए 20°C से 35°C तक का तापमान उपयुक्त होता है। इसके लिए बलुई दोमट, दोमट या चिकनी मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो। जिसका pH मान लगभग 6.0-7.5 होना चाहिए।
यह भी पढ़े: नरमा कपास के भाव में तेजी आई, कई मंडियों में टूटे कई रिकॉर्ड, जाने आज के ताजा मंडी भाव
बैंगन की खेती कैसे करें
बैंगन की खेती के लिए आपको प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 250-300 ग्राम बीज जरुरी होगा। इस खेत को गहरी जुताई करके मिट्टी भुरभुरी बना लें। जिसमे 10-15 टन गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर मिलाएं। सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था करें। सिंचाई गर्मियों में 5-7 दिन में एक बार। और सर्दियों में 10-12 दिन में एक बार।
इसके बाद फूल और फल बनने के समय नियमित सिंचाई जरूरी है। इसके साथ बुवाई के 60-70 दिन बाद फलों की तुड़ाई शुरू हो जाती है। वही 5-7 दिनों के अंतराल पर तुड़ाई करें। आपको उत्पादन लगभग 200-300 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिलेगा।
बैंगन से कमाई
बैंगन की खेती से कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। जैविक खेती अपनाने पर बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। बैंगन की खेती से आप सालाना लगभग 10 लाख रूपए की कमाई कर सकते है।