मुर्गी पालन से बरसेगी घर लक्ष्मी माँ की कृपा, कम लागत में होगा तगड़ा मुनाफा। मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें मुर्गियों को अंडे, मांस और चूज़ों के उत्पादन के लिए पाला जाता है। यह एक कम लागत में शुरू किया जा सकने वाला लाभदायक व्यवसाय है, खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में। आइए मुर्गी पालन के बारे में हम आपको विस्तार से बताते है।
मुर्गी पालन का कई प्रकार
लेयर फार्मिंग इसमें मुर्गियों का अंडा देने के लिए पालन किया जाता है। जिसके लिए इन नस्लो का इस्तेमाल किया जाता है जैसे लेगहॉर्न, रोड आइलैंड रेड इन मुर्गियों से अंडो का उत्पादन किया जाता है।
ब्रोइलर फार्मिंग इसमें मुर्गियों का मांस के लिए पालन किया जाता है। जिसके लिए इन नस्लो का इस्तेमाल किया जाता है जैसे कोब्ब, वेंकॉब, हबर्ड इन मुर्गियों से मांस का उत्पादन किया जाता है।
देशी मुर्गी पालन इसमें देसी नस्ल की मुर्गियों को पाला जाता है, जो कम लागत और प्राकृतिक तरीके से पाली जाती हैं। जिसके लिए इन नस्लो का इस्तेमाल किया जाता है जैसे कड़कनाथ, ग्रामप्रिया, आसिल इन नस्लों को अंडो और मांस दोनों के लिए पाला जाता है।
यह भी पढ़े: एक बार फिर आम जनता की आंखो में आंसू लाने को तैयार है प्याज, जाने आज किस और है प्याज का रुख
मुर्गी पालन कैसे करें
मुर्गी पालन के लिए सबसे पहले साफ और हवादार जगह होनी चाहिए। पानी और बिजली की सुविधा होनी चाहिए। शहर से दूर शांत वातावरण होना चाहिए। मुर्गियों की संख्या के हिसाब से शेड तैयार करे। 1 वर्गफुट में एक मुर्गी रखी जा सकती है। अपने व्यवसाय के उद्देश्य के अनुसार नस्ल का चुनाव करें। मुर्गियों को 40% प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर आहार देना चाहिए। मुर्गियों के लिए लेयर के लिए कैल्शियम युक्त भोजन जरूरी होता है। नियमित टीकाकरण करवाए। साफ-सफाई का ध्यान रखें। बीमार मुर्गियों को अलग रखे।
मुर्गी पालन के फायदे
मुर्गी पालन के कई फायदे है जैसे कम निवेश, अधिक मुनाफा, इसके अलावा रोजाना आय का स्रोत किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर व्यवसाय के साथ ही मार्केट में ज्यादा डिमांड रहती है। इस प्रकार मुर्गी पालन के कई फायदे है।
मुर्गी पालन से कमाई
मुर्गी पालन की शुरुआत की आप 40 से 50 हजार में की जा सकती है। जिसके बाद आप इस मुर्गी पालन से आप लगभग 1 से 2 लाख रूपए आराम से कमा सकते है। इस प्रकार आप कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।
यह भी पढ़े: मक्के के भाव में आया मामूली सा उछाल, रोजाना भाव हो रहे अपडेट, जाने आज का ताजा भाव