मार्च का महीना शुरू हो चुका है अब ऐसे में ठंड लगातार कम होने लगी है और तापमान लगातार बढ़ने लगा है जिसकी वजह से कई फसलों को इस बढ़ते तापमान की वजह से प्रभावित देखा जा रहा है। इतना ही नहीं इस बढ़ते तापमान के चलते फसलों को ज्यादा नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है। बढ़ती गर्मी के चलते कई फसलों में अलग-अलग प्रकार की दिक्कतें देखने को मिल रही है।
अब ऐसे में किसानों की परेशानियां बढ़ सकती है क्योंकि बढ़ता तापमान किसानों की फसलों को बर्बाद कर देगा। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको इस बात की जानकारी देने आए हैं कि इस बढ़ते तापमान से कौन-कौन सी फैसले प्रभावित हो सकती है और किस-किस फसल को कितना नुकसान हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
गेहूं की फसल
अचानक से तापमान बढ़ जाना गेहूं की फसल के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। अब ऐसे में किसानों को कई प्रकार की दिक्कतें देखनी पड़ सकती है। गेहूं की फसल को समय से पहले तापमान बढ़ने की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दे की तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल में दाने मोटे नहीं हो पाएंगे। जिसकी वजह से किसानों को पैदावार कब मिलेगी और इससे उनका नुकसान होगा।
यह भी पढ़े: लहसुन और प्याज के साथ आलू के भाव में भी आया बदलाव, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव
चने की फसल
ठंड कम होने और अचानक गर्मी बढ़ जाने की वजह से चने की फसल में भी इसका असर देखने को मिलेगा आप देखेंगे कि चने के पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी। साथ ही उपज भी बहुत ज्यादा प्रभावित देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं बी भी मैच्योर होने से पहले ही दाने पक कर झड़ जाएंगे। इस तापमान से इस प्रकार चने की फसल को कई प्रकार की दिक्कतें होंगी।
सरसों की फसल
इस बढ़ते तापमान का असर सरसों की फसल पर भी देखने को मिलेगा। सरसों की फसल में कई प्रकार की दिक्कतें देखने को मिलेगी जैसे कि समय से पहले दाने झड़ना और इसमें दाने मोटे नहीं हो पाना। इस प्रकार बढ़ते तापमान की वजह से सरसों की फसल प्रभावित देखने को मिलेगी। यह बढ़ता तापमान कई तरह से फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा जिसकी वजह से किसानों को फसलों की उपज कम होगी।