ब्रोकोली की ये किस्म गर्मियों के मौसम में ब्रोकोली की अच्छी क्वालिटी की पैदावार के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
गर्मियों में ब्रोकोली की इस किस्म की करें खेती
ब्रोकोली की खेती बहुत फायदेमंद मानी जाती है क्योकि ब्रोकोली की डिमांड और कीमत बाजार में खूब होती है आज हम आपको ब्रोकोली की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक पैदावार देने वाली होती है ये किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि ये रोगों के प्रतिरोधी होती है। ब्रोकोली की इस किस्म की शेल्फ़ लाइफ बहुत अच्छी होती है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती की ये ब्रोकोली की एक लोकप्रिय किस्म है. यह गर्म मौसम में अच्छी क्वालिटी की ब्रोकोली पैदा करती है।

कैसे करें खेती
अगर आप ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में अच्छी खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती के लिए मिट्टी का pH मान 5.0-6.5 होना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद और जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए। बुवाई के बाद ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की फसल 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई देखने को मिलेगी। एक एकड़ में ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती करने से करीब 60 से 80 क्विंटल तक की पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ब्रोकोली की इंपीरियल किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है।