मार्च का महीना इस फसल की बुआई के लिए बहुत उपयुक्त होता है। इसकी खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है कम दिनों में फसल पककर तैयार हो जाती है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
मार्च में इस फसल की करें बुआई,
इस फसल की खेती बहुत गुणकारी और फायदेमंद साबित होती है इसकी बुआई का समय 10 मार्च से 10 अप्रैल के बीच का होता है। इसकी डिमांड बाजार में होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसमें पोषक तत्व के गुण बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होते है। आप इसकी खेती से कम लागत और कम दिनों में बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है आजाद मूंग-1 किस्म की खेती ये मूंग की एक उन्नत किस्म है इसे KM2342 के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप आजाद मूंग-1 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आजाद मूंग-1 किस्म की खेती के लिए उचित जल निकास वाली बलुई-दोमट, दोमट, या रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसकी बुआई से पहले खेत को जोतकर तैयार करना चाहिए। एक एकड़ में इसकी बुआई के लिए 6 से 10 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप आजाद मूंग-1 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज देखने को मिलेगी। इसकी मांग बाजार में बहुत होती है। एक एकड़ में आजाद मूंग-1 किस्म की खेती करने से करीब 10-12 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये मूंग की एक उच्च उपज देने वाली किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।