इस फसल की खेती बेहद लाभकारी होती है इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है और मुनाफा बहुत जबरदस्त होता है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
किसान इस फसल की जरूर करें खेती
मेथी की खेती बहुत फायदेमंद मानी जाती है आज हम आपको मेथी की एक लोकप्रिय किस्म की खेती के बारे में बता रहे है मेथी की इस किस्म की डिमांड बाजार में खूब होती है इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है इसकी खुशबू और स्वाद बहुत लाजवाब होता है। इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है नागौरी मेथी की खेती की ये मेथी की एक खास किस्म है इसे कसूरी मेथी के नाम से भी जाना जाता है ये मेथी खाने के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी मशहूर है।

नागौरी मेथी की खेती
अगर आप नागौरी मेथी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। नागौरी मेथी की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट और बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके पौधे इस किस्म के बीजों से ही लगाने चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसकी खेती में खरपतवार नियंत्रण के लिए रसायनों का इस्तेमाल किया जा सकता है बुवाई के बाद नागौरी मेथी की फसल करीब 120 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप नागौरी मेथी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी आमदनी देखने को मिलेगी क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होती है एक हेक्टेयर में नागौरी मेथी की खेती करने से करीब 15 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से 2 से 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। नागौरी मेथी की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।