अंजीर की खेती करेगी किसानों की नैया पार, जरा सी जमीन में होगी लाखों में कमाई

अंजीर की खेती के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसकी खेती किसानों को सालों साल की कमाई एक बार में ही करके दे देगी। अंजीर की खेती करना बहुत ही आसान माना जाता है। कई किसानों को इसकी खेती के बारे में जानकारी नहीं होती है जिसके चलते वह जानकारी के अभाव में उसकी खेती तो करते हैं लेकिन उनको उतना मुनाफा नहीं हो पाता है जितना उनको होना चाहिए।

इसीलिए आज हम आपको अंजीर की खेती के बारे में इस पोस्ट के जरिए कुछ जानकारी देंगे ताकि अगर आप इसकी खेती भविष्य में करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हो। अंजीर ड्राई फ्रूट मार्केट में जितना महंगा बिकता है उस हिसाब से किसानों के लिए इस खेती को करना किसी खजाने के मिलने के बराबर ही है। आइए इसकी खेती कैसे की जाती है इसके बारे में बताते हैं।

अंजीर की खेती कैसे करें

अंजीर की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको बता दे कि इसकी खेती गर्म और शुष्क जलवायु में सबसे बेहतर मानी जाती है। इसके साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जिस जमीन में आप इसकी खेती करते हैं। वहां जल निकासी की व्यवस्था होना जरूरी है। इस बात का खास ध्यान रखिए कि वहां जल जमाव की स्थिति ना बनती हो। आपको बता दे की अंजीर की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन को अच्छे से तैयार कर लेना है लगभग 2 से 3 बार गहरी जुताई कर ले इसके बाद अच्छे से जमीन में गोबर खाद मिला ले इससे जमीन उपजाऊ बन जाएगी।

यह भी पढ़े: चने के भाव बढ़ रहे चीते की रफ़्तार से, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव

इसके बाद बीज या फिर पौधे खरीदने होंगे। जिनको आपको लगभग 10 से 15 फीट की दूरी पर लगाने होंगे ताकि पौधे अच्छे से विकसित हो सके। इसके बाद रोजाना इसकी हल्की-फुल्की सिंचाई करें ताकि इसमें ज्यादा पानी ना जमा हो सके। केवल जितना पौधे को पानी चाहिए उतना ही पानी दिया जा सके। इसके बाद में आपको ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना है ताकि पौधे को अच्छे से विकास मिल सके। पौधों पर कीटनाशकों का भी इस्तेमाल करना है ताकि इसमें किसी प्रकार की कोई खराबी ना हो सके। इस प्रकार आप अंजीर की खेती कर सकते हैं।

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में खून की कमी पूरी होती है हमारे शरीर को ताकत और मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं इसमें कई प्रकार के विटामिन प्रोटीन और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसका सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अंजीर से कमाई

अंजीर से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे कि इसकी खेती करने वाले किसानों को बहुत तगड़ी कमाई होती है। अंजीर की खेती में आपको एक एकड़ जमीन में लगभग ₹60000 की लागत आएगी जिसके बाद आप आराम से 8 से 10 लाख रुपए कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े: सरसो के भाव ने फिर मारी ऊंची छलांग, लगातार बढ़ रहे है सरसो के रेट, जाने आज का ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद