खेती में आने वाली लागत को कम करने के लिए, किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए, राज्य सरकार यह सरकारी योजना चला रही है जिसमें फसल के बीज पर ₹15000 किसानों को फायदा होगा-
खेती के लिए आर्थिक मदद
अन्य व्यवसाय की तरह खेती में भी किसान को निवेश करना पड़ता है, कई तरह के खर्च आते हैं जैसे कि खेत की तैयारी, खाद, बीज, कटाई आदि। जिसमें किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है। जिसमें आज हम राज्य सरकार की एक ऐसी योजना की बात कर रहे हैं जिसमें एक फसल की खेती के लिए किसानों को ₹15000 अनुदान मिलेगा। दरअसल, किसानों को बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है। ताकि कम लागत में किसान इसकी खेती करके अधिक कमाई कर सके और इस खेती की तरफ किसानों का ध्यान आकर्षित किया जा सके तो चलिए आपको बताते हैं यह फसल कौन-सी है।
मक्का के बीजों पर अनुदान
मक्का की खेती की तरफ किसानों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अनुदान दे रही है। जिसमें मक्का के बीजों पर ₹15000 प्रति क्विंटल की दर से किसानों को सब्सिडी मिलेगी। किसान अगर संकर मक्का, देसी मक्का स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न और पॉपकॉर्न जैसे विभिन्न किस्म के मक्का के बीजों पर अनुदान चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की मदद ले सकते हैं। कम लागत में खेती हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं आखिर मक्का की खेती के लिए इतनी बड़ी सब्सिडी क्यों किसानों को दी जा रही है।

मक्का की खेती में फायदा
मक्का की खेती में किसानों को फायदा है। इसीलिए राज्य सरकार किसानों को मक्का की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। दरअसल, किसान अब पारंपरिक फसलों को छोड़कर अन्य नवीन फसलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन मक्का की खेती में भी किसानों को फायदा है।
मक्का की मांग खाने के साथ-साथ एथेनॉल बनाने में भी है। जी हाँ बता दे कि एथेनॉल उद्योग के लिए मक्का जरूरी हो जाता है, और राज्य सरकार भी चाहती है कि दो कंपनियों द्वारा मक्का की खेती करने वाले किसानों को मदद मिले। जिससे वह मक्का की खेती अधिक करें। इस तरह इससे किसानों को भी फायदा होगा और एथेनॉल का उत्पादन करने वाली कंपनियों को भी मदद मिलेगी।