आज के समय में लोग इतने करामाती हो गए हैं कि कुछ ना कुछ नए-नए तरीके अपना कर नए इनोवेशन करते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक गजब का कारनामा कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले एक किसान जिनका नाम नागेश ननवरे है।
इस किसान का कारनामा सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे इस किसान ने इसमें केवल ₹6000 खर्च करके हमेशा के लिए सिलेंडर की समस्या को ही खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि बीते 20 सालों से इसी तरह बिना गैस सिलेंडर के गोबर गैस के जरिए खाना बना रहे हैं। आईए जानते हैं इस किसान ने यह कारनामा कैसे किया है।
बीते 20 सालों से गैस सिलेंडर नहीं किया इस्तेमाल
किसान ने पिछले 20 सालों से गोबर गैस तैयार करके गैस सिलेंडर की समस्या हमेशा के लिए खत्म कर दी है। इतना ही नहीं यह किसान रोज खाना भी इसी गैस के जरिए तैयार करता है और किसान ने खाना बनाने के लिए इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। हर साल यह किसान इस जुगाड़ के जरिए 12 हजार रुपए की बचत कर लेता है।
यह भी पढ़े: गेहूं के भाव में हुआ जबरदस्त बदलाव, जाने कितने % हुई दामों में बढ़ोतरी, जाने आज के ताजा भाव
नई टेक्नोलॉजी के जरिए भी बना रहे गोबर गैस
किसान का कहना है कि वह रोजाना तीनों टाइम का खाना बीते 20 साल से इस गोबर गैस के जरिए ही तैयार करते हैं जिससे कि उनका हर साल ₹12000 बच जाता है और ऊपर से उनको गोबर गैस बनने के लिए केवल 20 किलो गोबर और 70 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। जिससे कि वह 6 लोगों का खाना बनाकर तैयार हो जाता है और फिर इसके बाद में इसकी बची हुई स्लरी को खेत में खाद हाथ की तरह उसे किया जाता है। इतना ही नहीं अब यह किसान नई टेक्नोलॉजी के जरिए भी गोबर गैस तैयार करने लगे हैं।
गाय के गोबर के फायदे
गाय के गोबर का इस्तेमाल करने से किसी प्रकार के कोई नुकसान नहीं होते हैं। साथ ही इस पर बनाया हुआ खाना भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं करता है। साथ ही इसे किसी प्रकार की बीमारियां नहीं देखने को मिलती और स्क्रीन से जुड़े समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। खाना भी बहुत टेस्टी बनता है और इससे आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना रहता है।
यह भी पढ़े: ग्वार और नरमा कपास के भाव में आया फिर बदलाव, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव