लगातार बढ़ते तापमान के चलते गेहूं के उत्पादन में आ सकती है गिरावट, गेहूं की फसल को बचाने के लिए अपना यह फार्मूला

गेहूं की फसलों की कटाई का समय लगभग बहुत पास आ चुका है। अब ऐसे में किसानों को इस बात की चिंता होती है कि फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी हो साथ ही फसले अच्छी और स्वस्थ बनी रहे ताकि उनको अच्छा अनाज प्राप्त हो सके। अब ऐसे में गर्मी का मौसम दस्तक देने वाला है। जिसके चलते लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। फसलों पर देखने को मिल रहा है इसके कारण गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

अगर गेहूं की फसलों को तापमान से नुकसान पहुंचता है तो इसका सीधा असर गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा और उत्पादन में कमी आएगी इससे की किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि गेहूं की फसलों को बचाने के लिए विशेषज्ञ द्वारा कुछ खास फार्मूले और कुछ खास एडवाइजरी बताई गई है। जिससे कि आप गेहूं की फसलों को इस बढ़ते तापमान से बचा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बढ़ते तापमान से नुकसान

गर्मी का मौसम दस्तक देने वाला है ऐसे में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और तापमान के बढ़ने की वजह से किसानों की फसलों में बहुत पूरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते ऐसे में गेहूं की फसलों को नुकसान हो रहा है। अगर ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो गेहूं के उत्पादन पर इसका बहुत गहरा असर पड़ेगा इतना ही नहीं गेहूं के दाने की मोटाई भी कम हो जाएगी जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाएगा और ज्यादा परेशानियां होगी। साथ ही गेहूं की उत्पादन में कम से कम 20 से 25% तक की गिरावट आ सकती है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा आइए इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े: ग्वार और कपास के भाव ने फिर एक बार मारी पलटी, जाने कितना बदला आज का मंडी भाव

कृषि वैज्ञानिकों की राय

गेहूं की फसल को बढ़ते तापमान से बचने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि आपको ऐसे में जब लगातार तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। तब गेहूं की फसल को इससे बचने के लिए पोटेशियम नाइट्रेट का स्प्रे इस फसल पर करना चाहिए। जिससे कि फसल बढ़ते तापमान से सुरक्षित रहे। लगातार बढ़ते तापमान के चलते एचयूके अनुसंधान निदेशक डॉक्टर राजवीर गर्ग का कहना है कि ऐसे में आपको जब 20 डिग्री से ज्यादा तापमान हो जाता है तब 100 लीटर पानी में 2 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट खोलकर इसको अच्छे से मिलाकर इसका गेहूं की फसल पर स्प्रे कर देना चाहिए। इससे फसल सुरक्षित रहेगी और तापमान से बची रहेगी साथ ही उत्पादन में भी कोई कमी नहीं आएगी।

किसान बरते सावधानी

हाल ही में कमजोर पश्चिम विपक्ष और कम बारिश के चलते हवा में नमी नजर आ रही है। वहीं इससे दिन के समय में तापमान की अगर बात करें तो सामान्य से ज्यादा 3 से 5 डिग्री तक का तापमान है। अब ऐसे में किसानों को फसल को बचाने के लिए खेत में नमी रखने के लिए आपको सिंचाई करते रहना चाहिए। जिससे की तापमान कंट्रोल में रहे और इसके बाद भी तापमान बढ़ता है तो आपको ऐसे में पोटेशियम नाइट्रेट का स्प्रे कर देना चाहिए।

आपको पहला स्प्रे करने के बाद में दूसरा स्प्रे करने के लिए 10 दिन का बीच में गैप देना चाहिए। इससे उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी साथ ही दाने भी मोटा होगा और फसल चमकदार होगी साथ ही गुणवत्ता भी नहीं घटेगी। इस प्रकार किसानों को इन सावधानियां को बरतना चाहिए जिससे की फसल अच्छी तरह से ग्रोथ कर सके उत्पादन अच्छा दे सके और बढ़ते तापमान से इसका बचाव हो सके।

यह भी पढ़े: मक्के और धान की कीमतों में आया मामूली परिवर्तन, जाने कितना चल रहा है आज का ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद