इस एक चीज का इस्तेमाल आम की फसल को कीट रोग से बचाने में बहुत लाभकारी और असरदार साबित होता है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
आम के पेड़ में कीट रोग का होगा जड़ से सफाया
आम के पेड़ में अक्सर दीमक समेत कई कीट रोग लग जाते है जिससे फलों का उत्पादन और पेड़ की ग्रोथ अच्छे से नहीं हो पाती है आम के पेड़ में लगे कीड़ों को भगाने के लिए आज हम आपको बहुत एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो बहुत फायदेमंद और असरदार साबित होती है इस चीज में कई पोषक तत्व के गुण होते है जो जैविक कीटनाशक का काम करते है। ये चीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

सिर्फ इस एक चीज का करें इस्तेमाल
आम के पेड़ में कीट रोग को जड़ से खत्म करने के लिए हम आपको नीम की खली और नीम के तेल से बने जैविक कीटनाशक के बारे में बता रहे है नीम की खली और नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फ़ंगल, एंटी इंफ़्लेमेटरी, कैल्शियम के जैसे कई पोषक तत्व के गुण होते है जो कीटनाशक का काम करते है। आम के पेड़ में नीम के तेल का छिड़काव करने से कीटों और फंगस से बचा जा सकता है नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है जो कीटों के भोजन और प्रजनन को रोकता है ये आम के पौधों की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
आम के पेड़ में कीट रोग को जड़ से खत्म करने के लिए नीम की खली और नीम के तेल से बने जैविक कीटनाशक का उपयोग बहुत फायदेमंद और गुणकारी साबित होता है। इसका उपयोग करने के लिए नीम की खली को पानी में 12 घंटे के लिए भिगोकर रखना है। 12 घंटे बाद इस पानी में नीम के तेल को डालकर अच्छे से मिलाना है फिर इस घोल को आम के पेड़ की जड़ में और जहां कीट रोग लगे है वहां छिड़काव करना है। इस घोल का छिड़काव एक महीने में 3 से 4 बार कर सकते है ऐसा करने से आम के पेड़ में लगे कीट और दीमक जड़ से खत्म हो जाते है।