प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, राज्य सरकार द्वारा प्याज के बीज पर सब्सिडी से लेकर खेती का प्रशिक्षण और बिक्री की जानकारी भी मिलेगी-
प्याज की खेती में कमाई
प्याज की खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा मिल जाता है। तगड़ी कमाई देने वाली फसल है। लेकिन किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाला प्याज बाजार में लेकर जाना होगा। जिसके लिए बढ़िया वैरायटी के बीज का चयन भी करना होगा। तो किसानों को बीज पर आने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको बता दे कि राज्य सरकार द्वारा बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही साथ खेती करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अगर किसान आधुनिक कृषि तकनीको के द्वारा खेती करेंगे तो उत्पादन भी अधिक मिलेगा। प्याज की गुणवत्ता भी बेहतरीन होगी। इसमें छोटे और सीमांत किसानों को विशेष रूप से प्राथमिकता मिल रही है।

प्याज के बीज पर सब्सिडी
दरअसल हम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की बात कर रहे हैं। आपको बता दे की बाराबंकी जिले में करीब 350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरकार ब्याज की खेती करने जा रहे है। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। प्याज की खेती को प्रसारित करने के लिए सरकार एक हेक्टेयर के प्याज के बीज के लिए ₹12000 सब्सिडी दे रही है। जिसमें किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा।
एक हेक्टेयर में अगर किसान प्याज की खेती करते हैं तो लगभग 220 क्विंटल से अधिक ही उन्हें उत्पादन मिलेगा। इस तरह अगर किसान बढ़िया मेहनत करे तो सरकार भी मदद कर रही है। कमाई भी अधिक हो जाएगी।
सब्सिडी के लिए यहां करें संपर्क
प्याज की खेती करना चाहते हैं और बीजों पर सब्सिडी लेनी है तो उसके लिए विभागीय हॉर्टिकल्चर वेबसाइट पर पंजीकरण करके लाभ उठा सकते हैं। लेकिन किसानों को देरी नहीं करनी चाहिए। पहले आओ पहले भाव के आधार पर लाभ मिलेगा। फरवरी में बहुत किसान प्याज की खेती करते हैं तो फटाफट आवेदन आएंगे। यह विशेष अनुदान योजना है जिससे किसानों को फायदा होगा, इसमें बीज पर सरकार सब्सिडी दे रही है और बिक्री करने में भी मदद मिलेगी।