फसलों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है धतूरा, नीम, लहसुन, मिर्च और तंबाकू, जाने इस्तेमाल का तरीका

फसलों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है धतूरा, नीम, लहसुन, मिर्च और तंबाकू। फसलों को बचाने के लिए किसानों को कई तरह के उपाय आजमाने होते हैं अगर किसान ऐसा नहीं करते हैं तो कई कीटो से फसलों को नुकसान पहुंचाते है। फसलों को कीटो और सुंडी से बचाने के लिए फसलों में इसका छिड़काव किया जाता है। यह फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि फसलों को खराब करने से बचाता है और कीटों को इससे दूर भगाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते है।

कीटों से फसलों को नुकसान

कीट फसलों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं यह पूरी तरह से फसल को बर्बाद करने की ताकत रखते हैं। इतना ही नहीं कीट फसलों के उत्पादन को भी प्रभावित करते है। फसलों में अगर इन चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो कीट फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं इसलिए आज हम आपको इन उपायों के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर आप फसलों को इन कीटों से बचा सकते है।

यह भी पढ़े: सरसों के रेट में हुआ कई दिनों बाद जबरदस्त फेरबदल, जाने कितना हुआ कीमतों में बदलाव

घोल तैयार करने की विधि

आपको इन चीजों का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसको तैयार करने की विधि के बारे में जान लेना चाहिए। जिसके लिए आपको सबसे पहले धतूरा, नीम, लहसुन, मिर्च, करंज, तंबाकू और बाकी चीजों को अच्छे से गोमूत्र के साथ में मिल लेना चाहिए। जिसके बाद में इसको अच्छे से पका लेना चाहिए। इस प्रकार आप इसका उपयोग तैयार कर सकते हैं और फसलों पर इस्तेमाल करके फसलों कीटों से बचा सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस घोल इस्तेमाल बहुत ही आसानी के साथ किया जाता है। इसको पका करके फसलों पर नशे और कड़वी सामग्री का स्प्रे कर सकते हैं। इस घोल का फसलों पर इस्तेमाल करने से फसलों से कीट और महू के साथ में बाकि जानवरों और सुंडियों से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही आपको बता दे कि आपको इसका स्प्रे फसल में लगभग दो बार करना चाहिए। आपको बता दे की 20 लीटर पानी में 1 लीटर 10 बार में मिलाकर फसलों पर आपको छिड़काव करना चाहिए ऐसा करने पर फसलों से कीट नीचे गिर जाते हैं और वापस नहीं उठ पाते हैं।

यह भी पढ़े: दुनिया से विलुप्त हो रही इस चीज की खेती किसानों को बनाएगी धन्नासेठ, जाने क्या है इसका नाम

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद