इस लेख में आपको छोटी मगर अच्छी खासी मात्रा में बढ़िया दूध देने वाली गाय की जानकारी दी जायेगी, जिनकी लम्बाई एक से तीन फिट होती है-
भारत की 3 फिट की गाय
भारत में पशुपालन सदियों से किया जा रहा है, और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए सही गाय की नस्ल का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख में, हम भारत की दो सबसे छोटी गाय की नस्ल, वेचूर गाय और पुङ्गनूर गाय के बारे में जानेंगे, जो पशुपालन में नए आयाम ला सकती है। चलिए इन दोनों गाय के बारें में जानते है-
- वेचुर गाय– दुनिया की सबसे छोटी गाय की नस्ल है। वेचूर गाय कमाल की गाय है। वेचुर गाय गाय कम खाकर भी बढ़िया दूध देगी। यह केरल, भारत में पाई जाने वाली एक छोटी गाय की नस्ल है, जो अपने उच्च गुणवत्ता वाले दूध और मजबूत प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। वेचुर गाय गाय 90 सेंटीमीटर की होती है। बहुत छोटी होती है। इनका वजन 130 किलोग्राम होता है। इन्हे देखकर ही अच्छा लगता है। इन्हे घर के भीतर भी कुछ लोग रखते है। इस गाय के दूध में A2 बीटा-कैसिन से अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पचाने में आसान और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इनमें रोगों के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती हैं। लेकिन छोटी होती तो इनका पालन करना आसान होता है। वेचुर गाय से डर नहीं लगेगा।
![](https://khetitalks.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design-2024-01-14T195156.471.webp)
यह भी पढ़े-घर बैठे मुर्गी पालन से होगी तगड़ी कमाई, जानिए चूजे और ट्रेनिंग देने वाली सरकारी संस्था की जानकारी
- पुंगनूर गाय- यह गाय एक से तीन फिट की होती है। पुङ्गनूर गाय आंध्र प्रदेश, भारत में पाई जाने वाली एक छोटी गाय की नस्ल है, जो अपने मजबूत शरीर और पौष्टिक दूध के लिए प्रसिद्ध है। इसके दूध में अधिक फैट कंटेंट होता है, जो घी और मक्खन बनाने के लिए उत्कृष्ट होता है। पुङ्गनूर गायें कठिन जलवायु परिस्थितियों को सहन कर सकती हैं और कम संसाधनों के साथ भी जीवित रह सकती हैं। यह गाय एक से तीन लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। जैसे की एक समान्य देशी गाय दे सकती है।
इन दोनों नस्लों के फायदे और विशेषताओं के बारे में जानने से आप अपने पशुपालन व्यवसाय को नए आयाम तक पहुंचा सकते हैं। इन गायो को देखने वालों की भी कतार लग जायेगी। क्योकि इतनी सुन्दर होती है।