गेहूं की फसल में इस फर्टिलाइजर का स्प्रे देगा दानों को मजबूती और बाली का बढ़ेगा साइज। गेहूं की फसलों में फिलहाल दाने बनने की प्रक्रिया चल रही है। अब ऐसे में किसानों को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। जैसे फसल में दाने मोटे कैसे होंगे और बालियों में मजबूती कैसे आएगी इन सब बातों के लिए आपको कुछ खास उपाय आजमाने होते हैं। जिससे कि गेहूं तेजी से बढ़ता है और उत्पादन भी भरपूर मिलता है।
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दाने बारीक रह जाते हैं और उत्पादन में भी बहुत ज्यादा कमी आती है। इसके लिए हम आपको एक आसान सा उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको आजमा कर आप दाने भी मोटे कर पाएंगे और उत्पादन भी भरपूर ले पाएंगे। आइए इसके बारे में जानते है।
तापमान का असर
गेहूं की फसल एक ऐसी फसल है जिसके लिए तापमान बेहद जरूरी माना जाता है। आपको बता दे की कंपावत तापमान में गेहूं की फसल अच्छी तरह से पकती है इसके दाने मोटे होते हैं और उत्पादन भी अच्छा होता है लेकिन फिलहाल के तापमान बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। जिसकी वजह से गेहूं की पैदावार बहुत बुरी तरह से प्रभावित होगी।
आपको बता दे कि गेहूं की फसल को दिसंबर और जनवरी महीने में गिरने वाला कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। जिससे फसल में उत्पादन बढ़ता है साथ ही दाने भी मोटे होते हैं और बालिया भी ज्यादा बनती है।
इस फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल
गेहूं की फसल के लिए अचानक बड़े इस तापमान से बहुत गहरा असर पड़ सकता है। जिसके लिए आपको कृषि एक्सपर्ट डॉक्टर एनपी गुप्ता द्वारा सुझाए गए उपाय 00:00:52 एनपीके का छिड़काव कर सकते हैं। जब फसल में बाली बनने की स्थिति हो उसे समय आपको यह छिड़काव करना चाहिए। आपको बता दे कि इसके लिए आपको एक किलो जल विलय एनपीके को 130 से 140 लीटर पानी में गोल करके स्प्रे कर देना चाहिए। इससे बोलियों में मजबूती आती है दाने चमकदार और वजनदार बनते हैं साथ ही गेहूं का उत्पादन भी बढ़ता है।
फ़र्टिलाइज़र के इस्तेमाल के फायदे
गेहूं में कृषि एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा साथ ही इससे गेहूं के दाने चमकदार बनेंगे वजनदार बनेंगे और बालिया भी मजबूत होगी। अगर आप इस उर्वरक का इस्तेमाल गेहूं की फसल में करते हैं तो फसल के लिए यह फर्टिलाइजर किसी देसी घी से कम साबित नहीं होता है।
यह भी पढ़े: सरसों के भाव ने पकड़ी जोरदार रफ़्तार, जाने कितना बदला सरसों का भाव