कटहल की ये किस्म की खेती बेहद लाभकारी साबित होती है क्योकि इस किस्म की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
कटहल की ये किस्म देगी बंपर उत्पादन
कटहल की खेती बहुत फायदेमंद होती है आज हम आपको कटहल की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक पैदावार देती है कटहल की इस किस्म की खेती से न केवल बंपर उत्पादन प्राप्त होता है बल्कि इसकी मांग भी बाजार में खूब होती है क्योकि इसका स्वाद खाने में लाजवाब होता है। इसकी खासियत ये की ये किस्म रोपाई के बाद जल्दी फल देना शुरू कर देती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती की ये कटहल की एक उन्नत किस्म है और ये छोटे पेड़ों में बड़े-बड़े और ज्यादा संख्या में फल देती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
कैसे करें खेती
अगर आप कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसके पौधे पहले इस किस्म के बीजों से ही नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती में एक एकड़ में करीब 60 पौधे लगाए जा सकते है। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। रोपाई के बाद कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की फसल करीब 3 से 4 साल में फल देना शुरू कर देते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ बंपर उपज भी देखने को मिलेगी। कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती में इसके एक पेड़ से करीब 350-500 किलोग्राम तक फल मिल सकते है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से करीब 5 से 6 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। कटहल की स्वर्ण मनोहर किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।