इस पेड़ की खेती बेहद लाभकारी और मुनाफे वाली साबित होती है क्योकि बाजार में इसकी लकड़ी की डमांड और कीमत दोनों ही बहुत ज्यादा होती है। तो चलिए विस्तार से इसकी खेती के बारे में जानते है।
इस पेड़ की एकबार करें रोपाई
इस पेड़ की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है और कमाई जीवन भर बहुत जबरदस्त होती है इसकी लकड़ियों से कई मजबूत चीजें बनती है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है लोग इसकी लकड़ियों से बनी चीजें खरीदना ज्यादा पसंद करते है और इसके बीजों और फूलों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों को बनाने में होता है हम बात कर रहे है अफ्रीकन महोगनी पेड़ की खेती की तो चलिए इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।
अफ्रीकन महोगनी की खेती
अगर आप अफ्रीकन महोगनी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। अफ्रीकन महोगनी पेड़ की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद अफ्रीकन महोगनी के पेड़ करीब 10 से 12 साल में तैयार हो जाते है।
कितनी होगी आमदनी
अगर आप अफ्रीकन महोगनी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है बाजार में अफ्रीकन महोगनी की लकड़ी की कीमत करीब 2000-2200 रुपए प्रति घनफीट होती है एक एकड़ में अफ्रीकन महोगनी की खेती करने से करीब 12 से 15 लाख रूपए की कमाई हो सकती है। अफ्रीकन महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल फ़र्नीचर, जहाज़, प्लाईवुड, सजावट, मूर्तियां, औज़ार, पैनलिंग, लिबास, डगआउट डोंगी, संगीत वाद्ययंत्र जैसी चीजों को बनाने में होता है।