फरवरी के महीने में तरबूज की ये किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
तरबूज की ये किस्म की करें खेती
तरबूज की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा मानी जाती है क्योकि ये फल मार्केट में बहुत डिमांडिंग होता है आज हम आपको तरबूज की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है तरबूज की इस किस्म का स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है इसलिए मार्केट में ये बहुत बिकता है इसकी खेती में ज्यादा दिन भी नहीं लगते है। आप तरबूज की इस किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती ये तरबूज़ की एक लोकप्रिय किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तरबूज की इस किस्म की खेती के लिए मध्यम से काली जल निकासी वाली मिट्टी अच्छी होती है इसकी खेती फरवरी के महीने में की जाती है तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती के लिए पहले खेत को जोतकर मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए और मिट्टी में जैविक या गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। बुवाई के बाद तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की फसल करीब 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ बंपर पैदावार भी देखने को मिलेगी क्योकि इसकी एक बेल पर 2 से 3 फल लगते है। एक हेक्टेयर में तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती करने से करीब 350 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से करीब 2 से 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है किसानों के लिए तरबूज की अर्का ज्योति किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।