अगेती खेती करने में किसानों का फायदा होता है, क्योंकि मंडी में उस समय सबसे अधिक कीमत मिलती है, जिसमें आज हम पत्ता गोभी की खेती और उसमें आने वाली लागत की जानकारी लेंगे-
अगेती खेती
अगेती पत्ता गोभी की खेती में अच्छा मुनाफा होता है। एक बीघा में ₹90 हजार की कमाई की जा सकती है। अगर कीमत ₹20 किलो भी मिलेगी तो भी इतना मुनाफा किसानों को हो जाएगा। लेकिन कीमत अधिक मिलती है तो कमाई भी अधिक हो सकती है। जिसमें आपको बता दे की एक बीघा से 80 कट्टा उत्पादन मिलता है। एक कट्ठा में 60 किलो होता है।
इस हिसाब से आप देख सकते हैं ₹20 किलो के हिसाब से 96,000 का मुनाफा इसमें होता है। लेकिन लागत भी आती है ₹20,000 तक मान लीजिए कि इसमें बुवाई-कटाई आदि के लागत आ जाती है, 80 ग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है।

यह भी पढ़े- Gardening Tips: फरवरी में मोगरा में डालें ये FREE की चीज, होली से दिवाली तक फूलों से लदा रहेगा पौधा
पत्ता गोभी की खेती
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार अगेती पत्ता गोभी की खेती के बारे में जाने-
- पत्ता गोभी की खेती के लिए जुलाई के अंत में बीज की बुवाई की जाती है और अक्टूबर में करीब 15 अक्टूबर तक तुड़ाई शुरू हो जाती है।
- पत्ता गोभी की खेती के लिए दोमट मिट्टी बेहतर होती है।
- जिसका पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच हो तो बेहतर माना जाता है।
- अच्छा उत्पादन लेने के लिए किसान ध्यान दे कि खेत में जल निकासी की व्यवस्था बढ़िया होनी चाहिए। पानी नहीं रुकना चाहिए।
- पत्ता गोभी की खेती के लिए 15 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बेहतर होता है।
- पत्ता गोभी की रोपाई पंक्तियों की दूरी 45-60 सेंटीमीटर में करे।
- वहीं दो पौध की दूरी 30-45 सेंटीमीटर रखें।