इस फल की खेती बहुत लाभकारी और मुनाफे वाली होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
इस फल की करें खेती
आज हम आपको एक ऐसे फल की खेती के बारे में बता रहे है जो ड्रेगन फ्रूट की खेती से बहुत ज्यादा लाभकारी होती है इस फल की मार्केट में बहुत डिमांड होती है लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है क्योकि ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है इसमें कई पोषक तत्व के गुण भरपूर होते है जो सेहत तंदुरस्त रखते है इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है और इसकी खेती खासियत ये है की इसकी खेती रेतीली जमीन में भी आसानी से हो जाती है। हम बात कर रहे है नागफनी फल की खेती की इसे कैक्टस नाशपाती और प्रिकली पियर भी कहा जाता है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

नागफनी फल की खेती
अगर आप नागफनी फल की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। नागफ़नी की खेती शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में की जा सकती है। नागफनी फल की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी सबसे अच्छी होती है मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। रोपाई के बाद इसके पौधे में करीब 5 से 7 महीने में फल आना शुरू हो जाते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप नागफनी फल की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होता है एक एकड़ में नागफनी फल की खेती करने से लाखों रूपए की कमाई हो सकती है। नागफनी फल की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है आप इसकी खेती से कई सालों तक मुनाफा कमा सकते है।