सेम की ये किस्म की खेती बेहद लाभकारी और गुणकारी मानी जाती है इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता और कम दिनों में फसल तैयार हो जाती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
फरवरी में सेम की इस किस्म की करें बुआई
सेम की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है आज हम आपको सेम की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है इसकी खेती में न केवल बंपर पैदावार मिलती है बल्कि सेम की इस किस्म की डिमांड भी मंडी में बहुत होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना ज्यादा पसंद करते है आप सेम की इस किस्म की खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है पूसा सेम-2 किस्म की खेती की ये सेम की एक उन्नत किस्म है इसकी फलियां चौड़ी गहरे रंग की होती है और इसकी लंबाई 15-17 सेंटीमीटर होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
कैसे करें खेती
अगर आप पूसा सेम-2 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पूसा सेम-2 किस्म की खेती के लिए उचित जल निकास वाली बलुई-दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए और बुआई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए इसकी खेती में लाही और फल छेदक कीड़ों से बचने के लिए इंडोसल्फ़ान का छिड़काव करना चाहिए बुआई के बाद पूसा सेम-2 किस्म की फसल करीब 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पूसा सेम-2 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अधिक उपज भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में पूसा सेम-2 किस्म की खेती करने से करीब 250 से 370 क्विंटल हरी फलियां मिल सकती है आप पूसा सेम-2 किस्म की खेती से करीब 2.5 से 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है किसानों के लिए पूसा सेम-2 किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।