मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है, अगर धान की खेती आपने की थी तो ₹10000 का लाभ उठा सकते हैं चलिए जानते हैं कैसे-
MP के किसानों की निकल पड़ी
किसानों की आर्थिक मदद करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार से योजनाएं चलाती रहती है। जिनकी जानकारी भी हम किसानों को समय-समय पर देते रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की उन किसानों की जो धान की खेती करते हैं। आपको बता दे की धान की खेती पारंपरिक फसल में आती है। किसान सालों से इसकी खेती करते आ रहे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे किसान नई फसलों की खेती करने लगे हैं। लेकिन सरकार धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों की मदद कर रही है।
इसीलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होती है। साथ ही साथ अब सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। जिसके तहत किसानों को ₹10000 तक का लाभ मिल सकता है, तो चलिए आपको बताते हैं यह लाभ किन किसानों को मिलेगा।
इन किसानों के खाते में आएंगे ₹10000
धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ₹10000 तक की प्रोत्साहन राशि राज्य एक किसान को दे रही है। दरअसल यह प्रोत्साहन राशि प्रति हेक्टेयर ₹2000 के अनुसार दी जाएगी और अधिकतम 5 हेक्टेयर तक लाभ मिलेगा। यानी कि जिन किसानों ने पांच हेक्टेयर में धान की खेती की होगी उन्हें ₹10000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आपको बता दे की लघु सीमांत और बड़ी जोत वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन 5 हेक्टेयर तक ही लाभ मिल पाएगा। एक हेक्टेयर के अनुसार ₹2000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
राजस्व विभाग से मिलेगी जानकारी
धान की खेती बहुतायत रूप से की जाती है। इसमें किस किसान ने कितनी धान या अन्य फसलों की खेती की है इसकी जानकारी राजस्व विभाग द्वारा मिलेगी। दरअसल विभाग द्वारा समय-समय पर गिरदारी की जाती है। जिससे उन्हें पता होता है कि किन किसानों ने कितने क्षेत्र में फसल कौन सी लगाई हुई है। इस तरह धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो गई है, और अब किसानों को बड़ी अच्छी खबर भी मिल गई है। जिसमें प्रोत्साहन राशि का उन्हें लाभ मिलेगा।
यह लाभ किसानों को एक या दो महीने के भीतर मिल जाएगा। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जापान दौरे से लौटते इस योजना के द्वारा किए गए वादे को पूरा कर सकते हैं। यानी कि एक या दो महीने में किसानों को यह लाभ मिल जाएगा। जो किसान धान की खेती कर रहे हैं उनमें खुशी की लहर देखी जा रही है।
यह भी पढ़े- खेत से चिड़िया भगाने का यह जुगाड़ है जबरदस्त, बिना ₹1 खर्चे के सभी जंगली जानवर खेत से रहेंगे दूर