इस फसल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी खेती में बेहद कम लागत में 10 गुना ज्यादा मुनाफा मिलता है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
पैसे छापने की मशीन है ये घास की खेती,
इस फसल की खेती फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसके तेल की डिमांड बाजार में बहुत होती है और इस घास का तेल मार्केट में बहुत महंगा भी बिकता है। इसकी खेती में सबसे खास बात ये है की इसकी खेती किसी भी जमीन में आसानी से की जा सकती है इसकी खेती में खर्चा भी बहुत कम होता है इसकी खेती में फसल की ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है और न ही जंगली जानवरों का डर होता है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है खस की खेती की खस की खेती बहुत फायदेमंद होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
खस की खेती
अगर आप खस की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। खस की खेती के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। खस की खेती ठंड के मौसम को छोड़कर किसी भी मौसम में की जा सकती है। खस की खेती के लिए उपजाऊ ज़मीन में 60×60 सेंटीमीटर की दूरी पर रोपाई करनी चाहिए। इसकी खेती के लिए गर्म और तर जलवायु अच्छी होती है इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
कितनी होगी कमाई
अगर आप खस की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसका तेल मार्केट में बहुत डिमांडिंग होता है मार्केट में इसके तेल की कीमत करीब 20 से 25 हजार रूपए प्रति लीटर होती है एक एकड़ में खस की खेती करने से करीब 10 लीटर तेल मिलता है इसके तेल का उपयोग इत्र, शरबत, साबुन, पान मसाला बनाने में इस्तेमाल होता है आप खस की खेती से करीब 2.5 से 3 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। खस की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।