आलू के छिलके से तरल खाद बनाई जा सकती है, चलिए आपको बताते हैं आलू के छिलके से बनी खाद में कौन से पोषक तत्व होते हैं, इस खाद को बनाया कैसे जाता है और इस्तेमाल का तरीका क्या है-
आलू के छिलके की खाद
आजकल लोग घर पर गमले में, छत पर, बालकनी में, बगीचे में, फल-फूल-सब्जी आदि लगाना पसंद करते हैं। लेकिन पौधों के अच्छे विकास के लिए खाद की आवश्यकता पड़ती है। खाद बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इससे खर्चा भी नहीं होगा। जिसमें आलू के छिलके से भी खाद बनाई जा सकती है। आपको बता दे कि इससे लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकते हैं। चलिए आपको बताते है इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते है और इससे पौधे को क्या फायदा होता है।
आलू के छिलके की खाद के फायदे
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिये आलू के छिलके से बनी खाद कितनी बढ़िया होती है-
- पोटैशियम- आलू के छिलके की खाद में पोटेशियम होता है, जिससे पौधों की जड़ और फूलों की वृद्धि होती है।
- नाइट्रोजन- इसमें नाइट्रोजन होता है जिससे पत्तों की हरियाली और तने की मजबूती मिलती है।
- फॉस्फोरस- आलू के छिलके की खाद में फास्फोरस होता है जिससे जड़े मजबूत होती है और फल-फूल का विकास होता है।
- मैग्नीशियम- इसमें मैग्नीशियम होता है जिससे पौधों में क्लोरोफिल बनाने और प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बढ़िया से होती है।
- कैल्शियम- इस खाद में कैल्शियम होने से कोशिका निर्माण और पौधों को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है।
- कार्बोहाइड्रेट्स- मिट्टी के सूक्ष्मजीवों को ऊर्जा देता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ जाती है।
अगर सरल शब्दों में समझे तो इससे पौधों को अच्छा विकास मिलता है जिससे फल फूल भी ज्यादा आएंगे तो चलिए आपको बताते हैं कि आलू के छिलके से आसानी से खाद कैसे तैयार कर सकते हैं।

आलू के छिलके की खाद कैसे बनाएं
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार आलू के छिलके से खाद बना सकते हैं-
- सबसे पहले हम आलू के छिलकों को इकट्ठा कर लेंगे।
- इसके बाद एक बर्तन में पानी भरकर छिलकों को डाल देंगे।
- छांव वाली जगह में तीन से चार दिन तक इस मिश्रण को रखेंगे।
- 24 घंटे के अंतराल में इसे किसी लकड़ी की मदद से मिलाना है।
- समय होने के बाद दूसरे बर्तन में से छान ले।
- फिर जितना पानी रहेगा उसमें उतनी ही मात्रा में सादा पानी मिलाये।
- शक्तिशाली लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार है, आप पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करके इसे डाल सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अन्य लोगों के साथ भी ऐसे शेयर कर सकते हैं। हम आपको समय-समय पर इस तरह की मुफ्त की खाद की जानकारी देते रहेंगे इसके लिए जुड़े रहे धन्यवाद।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।