ये पौधें घर में जरूर लगाना चाहिए इनके पत्तों की खूबसूरती घर के इंटीरियर लुक में चार चांद लगा देती है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन से पौधे है।
घर में जरूर लगाएं ये 2 पौधे
अक्सर कुछ लोगों को पेड़ पौधे लगाने का बहुत ज्यादा शौक होता है आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जिनको घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते है। इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है ये कम देखरेख में भी बहुत अच्छे से ग्रो करते है इन पौधों की पत्तियां बहुत ज्यादा खूबसूरत होती है। ये पौधे घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ घर में रहने वाले लोगों की सेहत का भी ख्याल रखते है। तो चलिए जानते है घर में कौन से पौधे लगा सकते है।
एग्लोनिमा का पौधा
घर में एग्लोनिमा का पौधा जरूर लगाना चाहिए एग्लोनिमा की रंगीन पत्तियां घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है साथ ही ये पौधा घर में एयर प्यूरीफायर का काम भी करता है। ये घर के अंदर हवा में मौजूद प्रदूषकों और विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर करता है। एग्लोनिमा के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। ये पौधा आपको नर्सरी में आसानी से मिल जाएगा।

कैलेडियम का पौधा
कैलेडियम का पौधा घर के अंदर लगाने के लिए सबसे ज्यादा अच्छा होता है ये पौधा इनडोर हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है कैलेडियम के पौधे को उपजाऊ मिट्टी, नमी, और छाया पसंद होती है। कैलेडियम का पौधा अपनी रंगीन खूबसूरत पत्तियों के लिए जाना जाता है। कैलेडियम कम रखरखाव वाला पौधा है कैलेडियम का पौधा हवा को शुद्ध करने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है कैलेडियम के पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।
