पूसा किसान मेला कब लगेगा? क्या रखी गई है थीम, जानिए किसानों को होने वाले फायदे

On: Wednesday, January 29, 2025 12:34 PM
पूसा किसान मेला कब लगेगा?

पूसा किसान मेला की तारीख निश्चित हो गई है, तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि इस मेल में किसानों को क्या देखने को मिलेगा, क्या फायदा होगा, और मेला कब-कहां लगेगा?

पूसा किसान मेला

कृषि संस्थाओं की तरफ से कृषि या फिर किसान मेला लगाया जाते हैं। जहां पर किसानों को खेती से जुड़ी नई-नई जानकारी मिलती है। खेती से कैसे अपनी आय में वृद्धि करें इसकी जानकारी होती है। यहां पर अधिक उत्पादन देने वाले बीज किस्म की जानकारी किसानों को मिलती है। ICAR – IARI द्वारा पूसा किसान मेला कब लगेगा इसकी तारीख निश्चित हो गई है। जहां पर किसानों को बड़े फायदे होते हैं, चलिए आपको बताते हैं यह मेला कब लगेगा, और यहां पर किसानों के आकर्षण का केंद्र क्या रहेगा।

पूसा किसान मेला कब लगेगा?

पूसा किसान मेला कब लगेगा इसकी जानकारी के लिए किसान उत्सुक है तो बता दे की 24 से 26 फरवरी 2025 के बीच पूसा किसान मेला लगेगा। यहां पर किसान और कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद होगा। साथ ही IARI द्वारा विकसित किए गए नए किस्म के बीज भी दिए जाएंगे। जिन्हे किसान ले जाकर अधिक उत्पादन ले सकते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से किसान यहां पर आते हैं, यह पूसा मेला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में आयोजित होता है। चलिए जानते हैं इसकी थीम क्या रहेगी।

यह भी पढ़े- फरवरी के पहले सप्ताह में करें इस सब्जी की खेती, 30 दिन में होगा ताबड़तोड़ उत्पादन, ₹60 तक मिल जाएगा मंडी भाव

पूसा किसान मेला की थीम

पूसा किसान मेला की थीम की बात करें तो उन्नत कृषि विकसित भारत है। इस तरह आप देख सकते हैं यहां पर किसानों को खेती से आमदनी बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी और उन्नत किस्म के बीज की जानकारी भी उन्हें मिलेगी, जिससे अधिक पैदावार होगी। यहां पर किसानों को सफल किसानों से मिलने का भी मौका मिलता है। साथ ही साथ मिट्टी, फसल, जलवायु आदि की जानकारी भी होती है। जी हाँ यहाँ पर मिट्टी और पानी की मुफ्त में जाँच की जाती है। यहाँ रात के समय रहने की सुविधा भी दी जाती है।

यह भी पढ़े- फरवरी में सब्जियों की खेती से कमाना है भर-पेट तो ये रही 8 सब्जियों की लिस्ट, इनमें से कोई लगाएं और मालामाल हो जाएँ

Leave a Comment