इस फल की खेती अगेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है इस फल की खेती में लागत से कई गुना ज्यादा मात्रा में मुनाफा होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इस फल की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
फरवरी में करें इस फल की खेती
इस फल की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है और फरवरी के महीने में इसकी अगेती खेती करना कई किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है क्योकि ये फल साल में सिर्फ में कुछ ही महीने बाजार में मिलता है जिससे इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है लोग इसको खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। सर्दियों के मौसम में उगाए जाने वाले इस फल की मार्केट में कीमत भी अच्छी मिलती है क्योकि केला, सेब जैसे अन्य फलों का ट्रेंड जनवरी के मध्य तक खत्म हो जाता है और इस फल की डिमांड शुरू हो जाती है। हम बात कर रहे है खरबूजे की अगेती खेती की तो चलिए इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।

खरबूजे की अगेती खेती
खरबूजे की अगेती खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है खरबूजे की अगेती खेती के लिए सर्दियों के मौसम में बुआई की जाती है इसकी खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी खेती के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुआई के लिए अच्छे किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए। बीज अंकुरण के लिए 25 डिग्री तापमान और पौधों के अच्छे विकास के लिए 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है बुआई के बाद इसकी फसल करीब 65 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी आमदनी
खरबूजे की अगेती खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है एक एकड़ में खरबूजे की खेती करने से करीब 200 से 250 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से करीब 3 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते है। खरबूजे की अगेती खेती किसानों के लिए बहुत लाभ की साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।