खाने का जायका बढ़ाने वाली इस चीज की खेती किसानों को बना रही लाखों-करोड़ों का मालिक। आज हम आपको ऐसी फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती करके किसान लाखों करोड़ों रुपए छाप सकते हैं। इस चीज का इस्तेमाल हर किचन में किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह कई बीमारियों में भी काम आती है।
इसकी खेती सर्दियों के मौसम में की जाती है और आपके लिए फायदेमंद साबित होती है। इसकी खेती करके आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी खेती कैसे करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या इस चीज का नाम
इस फसल का नाम हींग है। हिंग की खेती करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह केवल खाने का जायका नहीं बढ़ती बल्कि खेती करके किसानों को लाखों करोड़ों का मुनाफा भी देती है। इसकी खेती खास तौर पर अलग तरीके से की जाती है। हींग का केवल किचन में नहीं बल्कि दवाइयां में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए यह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती है। आइए इसकी खेती कैसे की जाती है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
हिंग की खेती कैसे करें
हिंग की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि इसकी खेती करने के लिए विशेष तरह की प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होता है। आपको बता दे कि यह खेती सर्दियों के मौसम में की जाती है। आपको इसकी खेती करने के लिए बीजों को 1 से 2 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए। इसके बाद में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसको समय से पानी देना चाहिए और खाद देना चाहिए ताकि सही तरह से इसकी ग्रोथ हो सके।
हिंग की फसल को तैयार होने में लगभग तीन से चार साल का समय लग जाता है। जिसके बाद इसकी कटाई फूल आने के बाद की जाती है। इसकी खेती करने के लिए आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। आपको बता दे की हींग की खेती खासतौर पर भारत और ईरान के साथ अफगानिस्तान में की जाती है।
हींग की खेती के फायदे
हिंग की खेती करने के कई सारे फायदे हैं यह किचन में इस्तेमाल की जाती है। इतना ही नहीं यह खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ इसको आप दवाई की तरह औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हींग का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
हिंग की खेती से कमाई
हिंग की खेती से कमाई की अगर हम बात करें तो आपको बता दे कि इसकी खेती अगर आप करते हैं तो इससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप हिंग की खेती एक एकड़ जमीन में करते हैं तो आप आराम से 8 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं।