जेड प्लांट के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, जानिये जेड प्लांट कहाँ कैसे लगाएं

जेड प्लांट जिसे Jade Plant या Z Plant भी कहते हैं उसको लगाने के कई फायदे है जिनके बारें में इस लेख में आपको जानकारी दी जा रही है, साथ ही साथ इसे कैसे लगायें इसके बारें में भी बताया जा रहा है |

जेड प्लांट के फायदे

जेड प्लांट (क्रसुला ओवाटा) बेहद सुन्दर पौधा है, यह एक रसीला पौधा है। जो कि छोटे से पेड़ जैसा दिखता है। जेड प्लांट के पत्ते मोटे, अंडाकार, और हरे रंग के होते हैं। इसके तने लकड़ीदार दिखाई देते हैं, जो की समय के साथ मोटे होते जाते हैं। इसे शुभ पौधा भी माना जाता है। चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते है जेड प्लांट लगाने के फायदे।

  • भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार जेड प्लांट घर में रखने पर यह धन और समृद्धि को बढ़ाता है।
  • जेड प्लांट सकारात्मक ऊर्जा लाता है, बीमारी दूर करता है।
  • जेड प्लांट रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। यह घर में लगाने से पार्टनर से रिश्ते अच्छे होते है।
  • जेड प्लांट को अगर कार्यस्थल पर लगाया जाए तो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता हैं।

यह भी पढ़े: किसानों के खेत तक धड़ल्ले से पहुंचेगा पानी, आहर की मरम्मत के लिए ₹1.415 लाख रु मिल रहा है, 25 जनवरी से लिया जा रहा आवेदन

जेड प्लांट कहां कैसे लगाएं

जेड प्लांट लगाकार फायदे लेने के लिए सही जगह का चुनाव करना होगा। कहा जाता है कि जेड प्लांट को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाना चाहिए। जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार के दाईं ओर, जहाँ उन्हें पर्याप्त धूप मिल सके। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है। इस लिए यह जगह भी सही रहेगी। जेड प्लांट को अधिक धूप से बचाएं नहीं तो झुलस जाएंगे। बढ़िया पानी की निकासी के लिए रेतीली मिट्टी का चुनाव करें।

जेड प्लांट की सक्रिय वृद्धि के दौरान हर 2 महीने में खाद देंगे तो बेहतर होगा। जेड प्लांट की छंटाई से तने को विकसित होते है। जेड प्लांट को कमरे के भीतर भी रख सकते है। इसे ऑफिस डेस्क पर लगा सकते है। जेड प्लांट कटिंग से लगा सकते है। जिससे फ्री में पौधा लग जाएगा।

यह भी पढ़े: अश्वगंधा की खेती से 1 बीघा से 2 लाख रु कमा सकते हैं किसान, जानिये लागत और उत्पादन की जानकारी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment