किसान अगर कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं हमेशा डिमांड में रहने वाली फसल की खेती के बारे में-
कम लागत में अधिक मुनाफा
कम लागत वाली खेती से भी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। बस किसान को पता हो कि मंडी में कौन सी फसल की बढ़िया कीमत मिलती है। जिसकी खेती हम कम लागत में कर सकते हैं। ऐसी कई फसले हैं जिनकी किसान खेती कम लागत में करके ज्यादा कमाई कर सकते हैं। जिनके बारे में हम किसानों को समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। जिसमें आज हम धनिया की खेती के बारे में जानेंगे। जैसा कि आप जानते हैं हर खाने का स्वाद धनिया बढ़ जाता है और आने वाले समय में धनिया की डिमांड बढ़ने ही बढ़ने वाली है।
तो किसान कम लागत में धनिया की खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। बस किसानों को बढ़िया तरीके से खेती करना होगा। धनिया किसान दुनिया की फसल एक ऐसी फसल है जिससे किसान दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। 50000 से लेकर 5 लाख तक किसानों से कमाई कर सकते हैं। धनिया में किसान हरी धनिया की बिक्री भी चार-पांच बार कर सकते हैं और फिर धनिया के बीजों की भी बिक्री कर सकते हैं तो चलिए आपको धनिया की खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं कि कब बुवाई और कब कैसे कटाई करें।
धनिया की खेती
नीचे लिखे बिंदुओं के द्वारा जाने धनिया खेती कैसे करें-
- धनिया की खेती करने के लिए पहले खेत की जुताई करें रोटावेटर से मिट्टी को भुरभुरा बनाये।
- 8 से 10 किलो धनिया के बीजों की जरूरत पड़ती है।
- बुवाई करने से पहले बीजो को रगड़ कर दो से चार हिस्सों में तोड़े। बीज रगड़कर बोने से अंकुरण ज्यादा होता है।
- दो पंक्तियों के बीच की दूरी 30 सेमी रखें।
- बुवाई करते समय खेत में खाद डालें। जिसमें यूरिया खाद चाहे तो किसान 32 किलो डाल सकते हैं।
- यूरिया खाद दूसरी बार किसान तब डालें जब फूल आते हो।
- धनिया की खेती में सिंचाई का ध्यान रखें। ज्यादा सिंचाई करने से जड़े गल सकती हैं।
- अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसान प्रमाणित और स्वस्थ बीजों का चयन करें। उसमें रोग बीमारी कम लगेगी।
- रोग बीमारी से फसल को बचाने के लिए बीज उपचार करके बुवाई करें।
- धनिया की फसल की कटाई में समय पर करें।
- बीजो की बिक्री अच्छी कीमत पर करनी है तो दाने पीले होने से पहले ही काट ले। जब दाने हरे रहते हैं तब कटाई करें। सुखाकर बीज बनाएं। हरे रंग के बीजों की कीमत किसानों को बढ़िया मिलती है।
धनिया की खेती में फायदा
धनिया की खेती में किसानों को फायदा है क्योंकि यह 40 दिन में तैयार हो जाती है बाजार में धनिया 150 रु से लेकर ₹200 किलो में बिक जाती है। 40 दिन में धनिया तैयार हो जाती है, 7-8 इंच लंबी हो जाती है। एक कट्ठा में धनिया की खेती अगर किसान करते हैं तो लागत से तीन गुना ज्यादा मुनाफा उन्हें मिलेगा।
यह भी पढ़े- मोबाइल से नाप सकते हैं जमीन, जानिए खेत में खड़े-खड़े कैसे जाने जमीन कितने बीघा या एकड़ की है