इस सब्जी की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है और मुनाफा बहुत होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इस सब्जी की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
जनवरी में करें इस सब्जी की खेती
जनवरी में इस सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा मात्रा में होती है लोग इस सब्जी को खाना बहुत पसंद करते है इसमें कई पोषक तत्व के गुण होते है जो सेहत को तंदुरस्त और फौलादी मजबूत करते है। इसकी खेती में ज्यादा लागत और मेहनत नहीं लगती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है तोरई की खेती की इसकी खेती जरूर करनी चाहिए तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
तोरई की खेती बहुत लाभकारी होती है तोरई सब्जी की खेती के लिए पहले खेत को तैयार करना होता है इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। तोरई की खेती के लिए कार्बनिक पदार्थों से युक्त उपजाऊ मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। इसके पौधे बोज के माध्यम से लगाए जाते है इसकी बुआई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए। तोरई की खेती में पौधों के बीच 1 से 1.20 मीटर की दूरी रखनी चाहिए और समय-समय पर निराई-गुड़ाई करनी चाहिए बुआई के बाद इसकी फसल करीब 2 महीने में तैयार हो जाती है
कितनी होगी आमदनी
तोरई की खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त कमाई होती है क्योकि ये सब्जी बाजार में खूब बिकती है एक हेक्टेयर में तोरई की खेती करने से करीब 150 से 250 क्विंटल तक तोरई की पैदावार मिल सकती है। आप तोरई की खेती से करीब 3 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते है। इसकी खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है इसलिए इस सब्जी की खेती जरूर करनी चाहिए।