कभी ना करें यह 4 काम नहीं तो लग जाएगा ट्रॉली का चालान, जानिए ट्रॉली का चालान देने से कैसे बचे

On: Thursday, January 23, 2025 9:00 PM
ट्रॉली का चालान

ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली का चालान नहीं देना चाहते हैं, इस मुसीबत से बचना चाहते हैं तो चलिए आपको ऐसे चार काम बताते हैं जिन्हें नहीं करेंगे तो चालान देने से बच जाएंगे-

ट्रैक्टर ट्रॉली

खेती के काम को करने के लिए किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं और अनाज माल ढोने के लिए ट्रॉली का भी इस्तेमाल करते हैं। जिसमें ट्रॉली का किसान निजी और व्यावसायिक कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। जिसमें किसान को ट्रॉली अगर उनके पास है तो सबसे पहले आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करना चाहिए, तो चालान से बचने के लिए तो सबसे पहले तो किसानों को अपनी ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। अब चलिए जानते हैं कि अगर आपने रजिस्ट्रेशन कर लिया है उसके बाद भी ऐसी कौन से चार काम है जो कि आप अपने ट्रॉली के साथ नहीं करें नहीं तो चालान कटेगा।

1- इस काम से लगता है एक लाख का जुर्माना

अगर ट्रॉली का इस्तेमाल किसान करते हैं और उस ट्रॉली की संरचना में बदलाव कर देते हैं, तो उन्हें 1 लाख तक का जुर्माना देना पड़ता है। तो किसानों को ट्रॉली में किसी प्रकार से उसकी संरचना में बदलाव नहीं करना चाहिए। नहीं तो संकट आ सकता है, चालान कट जाएगा और आर्थिक नुकसान हो जाएगा।

2- सवारी ढोने से कट जाता है चालान

ट्रैक्टर की ट्राली का इस्तेमाल माल ढोने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ किसान ट्रॉली से सवारी भी ढोने लगते हैं। जिससे चालान कट सकता है।

यह भी पढ़े-Gardening Tips: तुलसी में छिड़के 1 चम्मच ये सफेद चीज, सूखेगा नहीं पौधा बरगद जैसा घना होगा, बस इन 5 चरणों को पूरा करें

3- ओवरलोड का भी कटता है चालान

ट्रैक्टर की ट्राली का इस्तेमाल समान ढोने के लिए तो करते हैं लेकिन कभी ओवरलोड नहीं करना चाहिए। ओवरलोड करने से किसान को पहले नुकसान तो यह होता है कि दुर्घटना हो सकती है, असंतुलित होने के कारण ट्रॉली पलट सकती है। जिसके लिए किसानों को ओवरलोडिंग से बचना चाहिए। ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं के कारण ही चालान कट जाता है। इसलिए चालान से बचने के लिए ओवरलोडिंग करके सड़क पर न जाए।

4- निजी और व्यावसायिक तौर पर ट्रॉली का इस्तेमाल

ट्रॉली का इस्तेमाल जैसा कि हमने पहले भी जाना कि निजी और व्यावसायिक तौर पर किया जाता है। लेकिन आपको बता दे कि किसी एक रूप से ही उसका रजिस्ट्रेशन हो सकता है। अगर आप निजी ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो निजी तौर पर ही उसका इस्तेमाल करें। लेकिन व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके लिए व्यावसायिक गतिविधियों के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। तो रजिस्ट्रेशन में दोनों अलग-अलग चीज हैं। जिस पर किसानों को ध्यान रखना चाहिए। अगर व्यावसायिक तौर पर ट्राली का आप इस्तेमाल करते हैं तो रजिस्ट्रेशन भी व्यावसायिक गतिविधियों के अनुसार करना चाहिए।

यह भी पढ़े- Gardening Tips: गुलाब के पौधे में आलू और नींबू का जादू देख चमक जायेगी नजर, सैकड़ों नई कलियों से झूल जाएगा पौधा

Leave a Comment