इन पेड़ों की खेती किसानों को देगी भर-भर के कमाई, मार्केट में रहती है धड़ल्ले से डिमांड

इन पेड़ों की खेती किसानों को देगी भर-भर के कमाई। आजकल लोग परंपरागत खेती छोड़कर पेड़ों की खेती की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं क्योंकि इसकी खेती परंपरागत खेती से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा कर देती है। इन पेड़ों की खेती करके किसान अच्छा खासा मुनाफा इसीलिए भी कमा सकते हैं क्योंकि इन लड़कियों की मार्केट में हमेशा ही डिमांड बनी रहती है और इनकी कीमतें लाखों करोड़ों में होती है।

इसकी वजह से इन पेड़ों को अगर आप खाली पड़ी जमीन में लगा देते हैं तो आप इन पेड़ों से लाखों करोड़ों रुपए छापकर करोड़पति बन सकते हैं। आइए इन पेड़ों के नाम जानते हैं।

काला शीशम

काले शीशम के पेड़ की खेती करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके पेड़ की कीमत बहुत ज्यादा होती है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल भी कई तरह से किया जाता है। काले शीशम का रंग हल्का सा लाल होता है। इस लकड़ी के इस्तेमाल से फर्नीचर, खेलों के उपकरण, प्लाईवुड, गिटार, राइफल बट और कई सारे वाद्य यंत्र तैयार किए जाते हैं। इस लकड़ी की कीमत की बात करें तो मार्केट में 5 से ₹6000 घन फुट के हिसाब से बिकती है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दाम फिर चले तेजी की ओर, जाने आज के सोयाबीन के ताजा मंडी भाव

करमा का पेड़

करमा के पेड़ की लकड़ी की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होती है। इसकी खेती करके आप लाखों करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। आपको बता दे की करमा का पेड़ एक ऐसा पेड़ है। जिसके अगर आप 100 पौधे लगाते हैं तो आप सीधे एक करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं।

सखुआ का पेड़

सखुआ का पेड़ बहुत ही फायदेमंद खेती साबित हो सकता है। इसकी लकड़ी बहुत ही मजबूत होती है। इससे कई तरह के सामान बनाए जाते हैं। जैसे दरवाजे, खिड़कियां और फर्नीचर आदि तैयार किए जाते हैं। इसकी लकड़ी की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होती है। साथ ही इस पेड़ के पत्ते भी कई तरह की बीमारियों में काम आते हैं। जैसे एनीमिया, डायबिटीज, त्वचा, अल्सर, और घाव की औषधियां तैयार की जाती है। इसके चलते इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है और इससे किसानों को फायदा होता है।

चिलबिल का पेड़

चिलबिल के पेड़ की खेती करके किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। चिलबिल के एक पेड़ की कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए तक होती है। साथ ही इसके पेड़ से कई तरह की औषधियां तैयार की जाती है और इसके छाल और पत्तों से भी दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। अब ऐसे में इस पेड़ की मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड होती है। जिसके चलते इसकी खेती कर किसान को मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े: गेहूं की कीमतें नहीं ले रही रुकने का नाम, फिर आया तगड़ा उछाल, जाने आज के ताजा भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद