बंजर जमीन में बेर की खेती कर किसान सालाना कमा रहा 15 लाख रुपए, कम लागत में अधिक इनकम

On: Monday, January 20, 2025 8:30 PM

बंजर जमीन में बेर की खेती कर किसान सालाना कमा रहा 15 लाख रुपए। आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो नांदेड़ जिले के अर्धापुर तहसील के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। इस किसान का नाम फिरोज पठान है। इस किसान ने आठवीं तक पढ़ाई की है और उनके पास लगभग 18 एकड़ जमीन है। किसान ने पढ़ाई छोड़कर खेती करने का निर्णय लिया। आज वह पथरीली जमीन पर कश्मीरी सफरचंद फर के पेड़ आकार सालाना 15 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। आइए इस किसान की सफलता के बारे में जानते है।

शुरुआत में उठाया नुकसान

किसान ने पहले खेती करने का फैसला किया शुरुआत में इन्होंने कई तरह की फसलों की खेती की लेकिन उनको आय ज्यादा नहीं हुई साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ा। इसके बाद में फिरोज पठान ने फलों की खेती करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर और नाशपाती की खेती के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े: साल 2025 के फरवरी माह में सोयाबीन के भाव में होगी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, जाने वर्तमान स्थिति

3 एकड़ में शुरू की खेती

किसान ने तीन एकड़ जमीन में सफरचंद जैसे बेर के पौधे लगाए और आज बहुत 3 साल से यह खेती कर रहे हैं। इस बेर की खेती से किसान को सालाना 15 लाख रुपए की कमाई होती है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसको सालाना₹25000 की लागत आती है और उससे कई गुना ज्यादा कमाई हो जाती है।

बेर से हो रही 15 लाख की कमाई

किसान ने कश्मीरी सफरचंद जैसे बेर सामान्य बेर से आकर में थोड़े बड़े होते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इनका रंग भी सफरचंद जैसा ही पाया जाता है। इस बेर की खेती कर किसान सालाना 15 लाख रुपए की कमाई कर रहा है।

यह भी पढ़े: ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों की हुई मौज! ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के लिए तय होगा न्यूनतम समर्थन मूल्य

Leave a Comment