मछली पालन के जरिए बिहार की महिलाओं की खुली किस्मत। आज हम बात कर रहे हैं खगड़िया जिला की जहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। आज तक आपने सुना होगा कि मत्स्य पालन पुरुष करते हैं लेकिन आज हम आपको कहीं ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो मत्स्य पालन करके सफलता की कहानी लिख रही है। आज भारी संख्या में महिलाएं मत्स्य पालन करके कमाई कर रही है और अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही है।
हाल ही में खगड़िया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखूंट में नारी सशक्तिकरण और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने को लेकर जीविका दीदियों को पोखर हस्तांतरित करवाए हैं। यहां पर पोखर तैयार करवाए गए और जिसमें अब महिला एक मस्त से पालन करेगी साथ ही अलौली में महिलाएं पोखर के अलावा बायोफ्लाक टैंक में मदद से पालन करके कमाई करती नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री द्वारा जीरा देवी को किया गया आमंत्रित
मत्स्य पालन में जीरा देवी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लेते है ऐसा इसलिए क्योंकि यह बायोफ्लॉक टैंक में मत्स्य पालन कर रही है और कमाई कर रही है। आपको बता दे कि पिछले गणतंत्र दिवस पर जीरा देवी को पीएम द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था यहां पर वह शामिल हुई थी। बता दे की अलौली की महिलाएं एक्वेरियम निर्माण और बिक्री का कार्य करके अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही है।
मुख्यमंत्री समग्र अलंकारी योजना का मिला लाभ
जीरा देवी के मुताबिक उनका कहना है कि वह जीविका से जुड़ी हुई थी। इससे पहले वह समूह की सभी महिलाओं के साथ में मिलकर एक्वेरियम निर्माण और बिक्री का कार्य किया करती थी। इसके बाद में मत्स्य पालन इन्होंने शुरू कर दिया जिसके बाद इसी बीच मत्स्य विभाग की तरफ से उनको मुख्यमंत्री समग्र अलंकारी योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। इस प्रकार वह आज मत्स्य पालन करके अच्छी कमाई कर रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई थी धनराशि
अलौली आए हुए मुख्यमंत्री द्वारा इनको स्वयं योजना राशि का चेक प्रदान किया गया था जिसके बाद में इनको प्रधानमंत्री मदद से संपदा योजना का लाभ भी दिया गया। जिसके बाद में बायोफ्लॉक टैंक में मत्स्य पालन इन्होंने शुरू कर दिया। पहले उनके पास केवल चार टैंक हुआ करते थे लेकिन आज के समय में उनके पास 8 टैंक मौजूद है जिसमें वह मत्स्य पालन करती है जिसमें दो सीजन में वह मछलियों का पालन करती है एक सीजन में चार से 5000 किलो मछलियों का पालन कर लेती है।
मत्स्य पालन से कमाई
मत्स्य पालन से कमाई की अगर बात करते हैं तो इसमें समूह की 7 महिला एक साथ मिलकर इसमें कार्य करती है इससे लगभग 70 से 80 हजार की आय होती है प्रति महिला 10 से 12000 कमाई कर लेती है।
यह भी पढ़े: केवल 30 दिन के भीतर लाखों की कमाई करके देगी यह फसल, कमाई के लिए है सबसे बेस्ट तरीका