खेती के काम कम समय में बेहतर रूप से करने के लिए किसान कृषि यंत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें रोटावेटर और सुगरकेन वीडर पर कंपनी द्वारा भारी छूट दी जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कहां पर किसानों को कितने रुपए में यह कृषि यंत्र मिल रहे हैं-
कृषि यंत्रों से खेती आसान
खेती अब पहले की तरह बहुत ज्यादा मेहनत का काम नहीं रह गई है, हां थोड़ी बहुत मेहनत आज भी करनी पड़ती है, लेकिन कृषि यंत्र की मदद से किसान हर काम को बेहतर तरीके से, कम मेहनत में कर सकते हैं। इससे मजदूरों की लागत भी कम हो जाती है, और काम भी सही तरीके से होता है। उत्पादन अधिक मिलता है। जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। इन कृषि यंत्रों की मदद से किसन अन्य किसानों की मदद करके भी कमाई कर सकते हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं।
रोटावेटर और सुगरकेन वीडर की, जिसमें आपको बता दे की खेत की जुताई, खरपतवार की समस्या खत्म करने के लिए यह यंत्र काम आएंगे, चलिए सबसे पहले आपको इन दोनों यंत्र के इस्तेमाल के बारे में बताते हैं, उसके बाद इनकी कीमत और मिलने वाली छूट के बारे में भी जानेंगे।
रोटावेटर और सुगरकेन वीडर
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार रोटावेटर और सुगरकेन वीडर के बारे में जाने-
- सबसे पहले हम रोटावेटर के बारे में बात कर लेते हैं, तो रोटावेटर को ट्रैक्टर से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है। रोटावेटर की मदद से किसान खेत की मिट्टी को भुरभुरा बना सकते हैं और बीती फसल के अवशेष को बिना जलाए मिट्टी में मिला सकते हैं।
- वही सुगरकेन वीडर की बात करें तो इसका इस्तेमाल करके भी किसान खरपतवार की समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। सुगरकेन वीडर एक ऐसा कृषि यंत्र है जो की खरपतवार हटाकर फसल पर मिट्टी चढ़ाने का काम करता है। इससे मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ती और जल्दी से काम पूरा हो जाता है।
कृषि यंत्रों की कीमत और छूट
रोटावेटर और सुगरकेन वीडर कमाल के कृषि यंत्र है। इनकी कीमत की बात करें तो तगड़ी है। जिससे सभी किसान नहीं खरीद सकते। लेकिन अगर किसान चाहे तो इस लैंड हायर कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। यह कृषि यंत्र भारी छूट में बेंच रहे हैं। आपको बता दे की लखीमपुर में इन कृषि यंत्र को बेहद कम दामों में बेंचा जा रहा है। लखीमपुर उत्तर प्रदेश में पड़ता है। आपको बता दे कि इन कृषि यंत्रों पर विभिन्न राज्य सरकारे भी सब्सिडी दे रही हैं। जिसके बाद कीमत कम हो जाती है।
जिसमें लखीमपुर में आपको बता दे की लैंड हायर कंपनी द्वारा रोटावेटर 99 हजार रुपए में दिया जा रहा है। जबकि इसकी कीमत 1.2 लाख है। वही सुगरकेन वीडर की बात कर तो 1,04,000 में किसानों को मिल रहा है। सुगरकेन वीडर 16 इंच का है और रोटावेटर 8 फीट का। इस तरह अगर किसान इन कृषि यंत्रों के लिए इच्छुक है कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- रात में सिंचाई की झंझट हुई खत्म, चैन की नींद सोएंगे किसान, जानिए क्या है सरकार का इंतजाम

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













