आगामी तीन माह में गेहूं की कीमतें 2600 से 2900 तक जाने का अनुमान, जाने आखिर क्या कहता है गेहूं का बाजार भाव

गेहूं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है सरकार की तमाम कोशिशो के बाद भी गेहूं की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसे में किसानों और व्यापारियों के लिए यह सबसे बड़ी चुनौतियों से भरा हुआ समय है क्योंकि बाजार में कई संभावनाएं और चुनौतियां उनके लिए मौजूद है। देश भर के कई उत्पादक राज्यों में भी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आइए गेहूं के भाव के बारे में जानते हैं।

अन्य राज्यों के गेहूं भाव

राज्यप्रति क्विंटल भावप्रति किलो भाव
मध्य प्रदेश₹2,417₹24.17
बिहार₹2,400₹24.00
राजस्थान₹2,435₹24.35
महाराष्ट्र₹2,300₹23.00
पश्चिम बंगाल₹2,650₹26.50
उत्तर प्रदेश₹2,417₹24.17

यह भी पढ़े: मक्के की कीमतों में बनी हुई है लगातार उथल-पुथल, जाने आज के ताजा मंडी भाव

गेहूं के बाजार भाव

औसत गेहूं के भाव लगभग 2625 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

न्यूनतम गेहूं के भाव लगभग 2300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

अधिकतम गेहूं के भाव लगभग 3200 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

गेहूं की कीमतों के आने वाले समय में अनुमान

आने वाले फरवरी-मार्च महीने में गेहूं की कीमतें लगभग 2600 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल तक जा सकती है। साल 2025 में गेहूं की कीमत बढ़ोतरी की तरफ जाने की पूरी संभावना है। गेहूं की कीमतों में कमी के लिए सरकार ने कई कोशिशें की लेकिन उसके बाद भी कीमतों में कमी नहीं आई है। अब ऐसे में सरकार के लिए आने वाले समय में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है क्योंकि सरकार के पास गेहूं का स्टॉक बहुत कम है।

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद