कमरख का पौधा कैसे उगाए, जानिये कमरख की खेती की जानकारी

On: Wednesday, January 22, 2025 5:10 PM
कमरख का पौधा कैसे उगाए

कमरख सेहत के लिए फायदेमंद है। इसकी खेती करके किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कमरख का पौधा कैसे उगाए |

कमरख क्या है?

जिस चीज के हम जानकारी लेने जा रहे हैं सबसे पहले यह जान लेते हैं कि वह क्या है तो कमरख नाम बहुत कम लोग लेते हैं तो बता दे की कमरख के एक फल है। जिसे स्टार फ्रूट या फिर कैरम्बोला भी कहा जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है, लेकिन हल्की मिठास भी होती है। जिसके वजह से इसका सेवन आसानी से कर लेते हैं।

इसकी खेती भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, फिलिपींस, मलेशिया और श्रीलंका जैसे कई देशों में की जाती है। अपने देश भारत में अब लोग घर पर भी इसके एक दो पेड़ लगा लेते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए फायदेमंद है और अच्छी पैदावार देता है।

कमरख का पौधा कैसे उगाए

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए कमरख का पौधा कैसे उगाए-

  • कमरख का पौधा उगाने के लिए जुलाई से सितंबर के बीच का समय बेहतर होता है।
  • कमरख का पौधा उस जगह पर लगाए जहां पर बढ़िया पूरे दिन की धूप आती हो।
  • इसकी खेती के लिए सुखी दोमट मिट्टी बेहतर होती है। अच्छे उत्पादन के लिए जैविक खाद दें, समय-समय पर खरपतवार निकालते रहे। पानी की निकासी की व्यवस्था बढ़िया से करें।
  • अगर कमरख की खेती करने जा रहे हैं तो 0.75 मीटर * 0.75 मीटर * 0.75 मीटर की दूरी पर गड्ढे बनाकर पौधे लगाए।
  • इसकी रोपाई करने के 45 दिन बाद फूल आने लगते हैं और फूल आने के 45 दिन बाद फल मिलते हैं। यानि की कम समय में ही।
  • कमरख बड़े आकार के गमलें भी लगा सकते है।

कमरख का पेड़ कैसा होता है

कमरख का पेड़ जिसे स्टार फ्रूट के नाम से भी जानते हैं यह घना और सुंदर पेड़ होता है। कमरख का पेड़ उस जगह पर बढ़िया होता है जहां पर उष्णकटिबंधी है या उपोष्णकटिबंधीय जलवायु होती है। कमरख का फल तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसके पेड़ के पत्ते के रस के सेवन से भी रक्तचाप कम हो जाता है। यानी कि पत्ते और फल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कमरख का पेड़ 5 से 10 मीटर तक ऊंचा जाता है। कमरख का पेड़ बढ़िया सुंदर और घना होता है। इ

सकी शाखाएं और प्रशाखाएं रहती हैं। कमरख का पेड़ साल भर हरा और घना दिखाई पड़ता है और इसके फल भी बेहद सुंदर पीले रंग के होते हैं।

कमरख के फायदे और नुकसान

  • फायदे- कमरख का फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके फायदे की बात करें तो फाइबर और पोटेशियम इसमें अच्छी मात्रा में होता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर को रोका जा सकता है। जिनकी बीपी हाई रहती है वह स्टार फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। यह एक पौष्टिक आहार है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। दिल का ख्याल रखने में यह फल आगे है। त्वचा के रोगों से लड़ने में भी सक्षम है। अगर वजन घटाने का मन है तो यह फल जरूर खाएं। इससे एनर्जी भी आती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण भी होते हैं।
  • नुकसान- अगर स्टार फ्रूट यानी की कमरख के नुकसान की बात कर तो वह लोग जिन्हें किडनी की समस्या है, किडनी रोग से पीड़ित है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस फल का सेवन करें। क्योंकि उनकी दवाइयां चलती रहती है और इस फल में प्राकृतिक यौगिक, ऑक्सलेट तत्व पाए जाते हैं जिससे किडनी रोगियों को समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को यह फल खाने से खुजली होना, सूजन या पित्त में एलर्जी, सांस लेने में कठिनाई आदि की समस्याएं भी हो जाती है। लेकिन यह सब बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन किसी तरह के गंभीर बीमारी से जूझ रहे है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही फल का सेवन करें।

यह भी पढ़े- गुच्छों में आएंगे सैकड़ों गुलाब, रसोई रखा ये मसाला 1 चम्मच डालें, गुलाब के फूल में दिखेगा गजब का रिजल्ट

कमरख के कितने रुपए किलो है?

कमरख को ज्यादातर लोग अभी जानते ही नहीं है। इसके फायदे भी नहीं जानते हैं। जिसकी वजह से इसकी मांग अभी कम है। 20 से 30 रुपए किलो यह जाता है। इसका पौधा अगर घर में लगा लिया जाए तो बहुत सारे फल खाने को मिल जाएंगे। खाते और बांटते नहीं थकेंगे, इतनी ज्यादा मात्रा में अच्छी पैदावार मिलती है। लेकिन लंबे समय तक इससे कमाई भी कर सकते हैं। इसलिए इसकी खेती में मुनाफा भी है।

यह भी पढ़े- 100 साल तक कमाई का जरिया है कमरख

कमरख कैसे खाते हैं?

कमरख का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। इसे कच्चा काटकर भी खाया जा सकता है। इसे जब काटा जाता है तो स्टार की तरह यानी की तारों के जैसे आकृति दिखाई पड़ती है। जिसकी वजह से इसका नाम स्टार रखा गया है। इसकी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं और सलाद के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

खाने से पहले इसे बढ़िया से धो लीजिए और फिर काटकर इसे खाइए। एक फल से कई स्लाइड काटी जा सकती है और इनमें नमक मिर्च लगाकर भी खा सकते हैं। बिना कुछ लगाए भी खा सकते हैं। इसका स्वाद भी जबरदस्त होता है। अगर आपको पाइनएप्पल का जूस पसंद है तो उसके साथ में कमरख मिलाकर ड्रिंक बना सकते हैं।

स्टार फ्रूट की वैरायटी

स्टार फ्रूट की देश की कई किसान खेती कर रहे हैं। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर के किसान भूषण कुमार इसकी खेती के लिए हाल ही में खूब प्रसिद्ध हुए थे। उनकी चर्चा चारों तरफ हो रही थी। अन्य किसान भी उनसे प्रेरित हो रहे थे। तो भूषण कुमार बताते हैं कि स्टार फ्रूट की थाई वैरायटी बढ़िया डिमांड में रहती है। यह मीठी होती है।

कमरख से साल भर किसानों को फल मिलते हैं। तेजी से इसका पौधा भी बड़ा होता है। उन्होंने बताया कि लीची से बढ़िया वह स्टार फ्रूट की खेती में फायदा ले रहे हैं और लीची के साथ-साथ स्टार फ्रूट भी लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फ्लोरिडा का फल है और इसकी खेती से बिहार में वह अच्छी कमाई कर रहे हैं।

वह बताते हैं कि यह कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला फल है। जिससे सेहत को कई फायदे होते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां है तो बता दे कि इसके लिए वह फायदेमंद है। बुखार में भी है यह फल फायदा करता है।

यह भी पढ़े- Petiole testing: किसान फसलों का कराएं ये टेस्ट, खाद का खर्चा होगा आधा, पैदावार होगी ज्यादा, जानिये क्या है पेटिओल टेस्टिंग

Leave a Comment