अगर महंगे पॉलीहाउस की जगह सस्ता जुगाड़ वाला पॉलीहाउस बनाना चाहते हैं जो कि लंबे समय तक टिका रहे तो चलिए इस लेख में आपको एक शानदार वीडियो दिखाते हैं जिसमें पॉलीहाउस जुगाड़ से बनाने का गजब का तरीका बताया गया है। इसमें हर ₹1 का हिसाब भी दिया जाएगा-
खेती किसानी के जुगाड़
खेती किसानी के कई ऐसे काम है जो आजकल जुगाड़ से किये जा रहे हैं और वह मजबूत भी होते हैं। उसमें लागत भी नहीं आती है। अब महंगा पॉलीहाउस जो की एक सामान्य किसान के लिए बहुत बड़ी बात हो जाती है वह भी जुगाड़ से बना सकते हैं। जी हां आपको बता दे की एक वीडियो है जो की तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें जुगाड़ से पॉलीहाउस बनाने की पूरी जानकारी दी गई है कि कितना खर्चा आएगा, बनाना कैसे हैं तो चलिए आपको वीडियो दिखाते है।
जुगाड़ू पॉलीहाउस कैसे बनेगा
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए इस जुगाड़ू पॉलीहाउस को कैसे बनाना है और कितना खर्चा आएगा-
- किसान बताते हैं कि वह इस जुगाड़ू पॉलीहाउस को बनाने में 50 लाख की जगह ₹50000 ही खर्च किए हैं। यानी कि सिर्फ 50,000 में एक पॉलीहाउस तैयार हो जाता है। जिसमें किसान बे मौसम सब्जियों की खेती कर सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले वह बताते हैं कि एक स्ट्रक्चर बनाना पड़ेगा। इसके लिए पीवीसी पाइप की जरूरत पड़ेगी। अगर 200 फीट लंबा स्ट्रक्चर बना रहा है तो उसमें 20 पीवीसी पाइप की जरूरत पड़ेगी। 10 फीट की दूरी में एक पाइप लगाना है। इससे पीवीसी पाइप में करीब ₹10,000 खर्च होंगे।
- इसके बाद सरिया की जरूरत पड़ेगी जो की पीवीसी पाइप के नीचे लगाया जाता है। जिससे सरिया को जमीन के नीचे गाडकर स्ट्रक्चर को मजबूत किया जाता है। करीब ढाई फीट का सरिया जो जमीन के पास दबाते हैं। 40 सरिया की जरूरत पड़ेगी जिसमें लागत 2000 की आएगी।
- इसके बाद आगे किसान बताते हैं कि पीवीसी पाइप को बाँधने के लिए, स्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए, ताकि वह हिले ना रस्सी की जरूरत पड़ेगी। जिसमें ₹1600 खर्च होंगे। एक पाइप को पांच जगह से बांधा जाता है और पूरे स्ट्रक्चर को संभालने के लिए बाहर एक बांस लगाया जाता है। अगर आप चाहे तो किसी दूसरे मजबूत स्ट्रक्चर के साथ इस स्ट्रक्चर को जोड़कर मजबूत कर सकते हैं। जिसमें ₹600 का खर्च आएगा।
- इसके बाद से आगे की जानकारी देते हुए बताते हैं की शेड नेट जो कई रंगों में किसानों को मिल जाएंगे जैसे कि सफेद, काला, हरा, जिनकी लागत करीब 13000 रुपए आएगी।
- इसके बाद अगर आपका स्ट्रक्चर बहुत बड़ा है तो बीच में एक बड़ा सा बांस गाड़ सकते हैं। जिससे स्ट्रक्चर बीच में धसेगा नहीं। जिसमें करीब ₹2000 की लागत आ सकती है।
- इसके बाद 14,500 पन्नी का खर्चा आ जाता है।
साथ ही अन्य खर्चे आ सकते है, जिससे समय-समय पर इसे मजबूती प्रदान की जाती है और करीब 10 साल तक इसे चलाया जा सकता है। चलिए आपको वीडियो में दिखाते हैं कि यह कैसे उन्होंने बनाकर दिखाया है।
यह भी पढ़े- अंडा भगाएगा नीलगाय जैसे जंगली जानवरों को, जानिए खेत की सुरक्षा के लिए अंडे का फंडा
Video में देखें कैसे बना है
नीचे लगे वीडियो को प्ले करके देख सकते हैं किसान ने कैसे पूरी जानकारी आसानी से समझाइ है और एक-एक पैसे का हिसाब दिया है-