लहसुन की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है बाजार में लहसुन के बड़े कंद की खूब डिमांड होती है। इसलिए लहसुन की खेती में अच्छी पैदावार के लिए अच्छी खाद का उपयोग करना बहुत जरुरी होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है की लहसून के कंद का साइज कैसे बढ़ाया जा सकता है।
लहसून के कंद का साइज होगा मोटा
Agriculture Tips-लहसुन की खेती किसानों के लिए बहुत लाभ की होती है इसकी खेती में अच्छी पैदावार पाने के लिए किसान कड़ी मेहनत करते है। लहसुन की फसल में जड़ों के विकास, कंद के आकार और फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सही खाद का समय पर उपयोग फसल की उपज को बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है। लहसुन की फसल में सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन नाइट्रोजन और पोटैशियम की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। लहसुन की फसल में पोटैशियम की कमी होने में से कंद का साइज बड़ा नहीं होता है। जिससे पैदावार भी कम होती है तो चलिए जानते है कंद का साइज बढ़ाने के लिए कौन सी खाद डालनी चाहिए।

लहसुन की फसल में डालें ये खाद
हम आपको लहसुन की फसल में डालने के लिए पोटाश के बारे में बता रहे है लहसुन की फसल में पोटाश का सही समय पर और सही मात्रा में इस्तेमाल करने से पैदावार कई गुना बढ़ती है लहसुन के कंद बनने के समय पौधों को ज़्यादा पोटाश की ज़रूरत होती है। एक एकड़ में 1 किलोग्राम एनपीके को पानी में घोलकर स्प्रे करना चाहिए। इसमें 50% पोटैशियम होता है। जो लहसुन के कंद के साइज को बड़ा करता है। तीन से चार बार पोटाश डालने से कंद बड़े, मज़बूत, और वज़नदार बनते है। लहसुन की फसल में आप कंद का वजन और साइज बढ़ाने के लिए कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग भी कर सकते है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।