भैंस की इन दोनों नस्लों का पालन भरेगा घर में पैसों का भंडार, जाने इन खास नस्लों के बारे में

भैंस की इन दोनों नस्लों का पालन भरेगा घर में पैसों का भंडार। पशुपालन आज के समय में बहुत आम हो चुका है। पहले केवल पशुपालक पशुपालन किया करते थे लेकिन आज के समय में किसान हो या पशुपालक हो या फिर सामान्य लोग हो सभी पशुपालन करते हैं। पशुपालन आज के समय में लोगों के लिए कमाई का एक शानदार जरिया बन चुका है। पशुपालन करके किसान आज के समय में बहुत जबरदस्त कमाई कर रहे हैं।

आज हम आपके भैंस की ऐसी दो नस्लों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका पालन करके आप अच्छी खासी धनराशि कमा सकते हैं। इन भैंसों के पालन में खूब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। साथ ही इन नस्लों का पालन बड़ी आसानी से किया जा सकता है। आइए भैंस की इन दो नस्लों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गोदावरी नस्ल की भैंस

गोदावरी नस्ल की भैंस का पालन करके आप ऐसी कमाई कर सकते हैं। इस नस्ल की भैंस में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा पाई जाती है। साथ ही यह भैंस किसी भी वातावरण में रह सकती है। इतना ही नहीं यह भैंस अच्छी क्वालिटी का दूध देती है। गोदावरी भैंस के दूध में अच्छा खासा फैट देखने को मिलता है। यह एक ब्यांत में लगभग 1500 से 2100 लीटर दूध देती है। यह भैंस एक दिन में लगभग 6 से 9 लीटर दूध दे देती है। इसका पालन आपके लिए कमाई का शानदार जरिया साबित होगा।

यह भी पढ़े: डॉलर चने के दामों में दर्ज की गई बढ़ोतरी तो वही तुअर और देसी चना के रेट में आई गिरावट, जाने आज के ताजा रेट

नागपुरी नस्ल की भैंस

नागपुरी नस्ल की भैंस का पालन बड़ी ही आसानी से किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ खास व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस नस्ल की भैंस रिकॉर्डतोड़ दूध का उत्पादन देती है यह दूध देने के लिए ही प्रसिद्ध है। नागपुरी नस्ल की भैंस का पालन करने के लिए कम पैसों की जरूरत पड़ती है। साथ ही यह भैंस रोजाना 8 से 10 लीटर दूध दे देती है। इसके दूध में लगभग 6 से 8% फैट पाया जाता है। यह भैंस एक ब्यांत में लगभग 1300 लीटर दूध दे देती है। इस भैंस का पालन करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

भैंस पालन से कमाई

अगर आप अच्छी नस्ल की भैंस का पालन करते हैं तो आपको इसके पालन में महीने भर में लगभग 10000 के आसपास का खर्चा आएगा वही कमाई की अगर बात करें तो आप अगर अच्छी नस्ल की भैंस का पालन करते हैं तो महीने भर में आपको ₹30000 की कमाई हो जाती है। कभी-कभी इसके दूध पर निर्भर करता है कि इससे ज्यादा भी कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़े: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में हो सकती है बढ़ोतरी, किसानों की लग जाएगी लॉटरी

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment