चांदी के व्यापारी 72 वर्षीय युवक ने छत पर 1400 पौधे लगाकर रच डाला इतिहास। आज हम आपको ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी घर की छत पर लगभग 1400 पौधे लगाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। बिहार की राजधानी पटना सिटी के रहने वाले सोना चांदी के व्यापारी जो की 72 साल के है .इनका नाम शशि शेखर रस्तोगी है। इन्होंने अपने घर के छत पर 1400 पौधे लगाए हुए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पर्यावरण जौहरी के नाम से हुए प्रख्यात
शशि शेखर रस्तोगी के छत पर लगे इन गमलों के पौधों में लगे फल को देखकर लोग हैरानी में आ जाते हैं। इतना ही नहीं लोग इनको देखकर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा तक ले रहे हैं। यह अपने दोस्तों के बीच पर्यावरण जौहरी के नाम से प्रख्यात हो चुके हैं। शशि शेखर ने मुख्यमंत्री बागवानी योजना का लाभ उठाते हुए यह कार्य किया है। इन्होंने अपने छत पर गमले में अमरूद, अंजीर, हरा सेब, मियाजकी नस्ल के कीमती आम, संतरा, अनार, अखरोट, बादाम इत्यादि फलों के पेड़ लगाए हैं।
औषधीय पौधों की बागबानी
सोने चांदी के जौहरी ने अपने बगिया मे अथोरियम, पेत्री, डालिया, सिस्लोरिया, जरबेरा जैसे कई तरह के गुलाब साथ ही कई रंगों के गंदे के फूल समेत अन्य देश कीमती फूलों की बागबानी की है। इतना ही नहीं इनकी बगिया में कई सारे औषधीय पौधे भी है। यह कई जरूरतमंदों को इन औषधीय पौधों का वितरण करते हैं। साथ ही आज के समय में वह कई बीमारियों में काम आने वाले पत्ते, फूल, जड़ देकर लोगों को सेवा भी प्रदान करते हैं।
लगभग 1400 पौधों की बगिया
शशि शेखर का कहना है कि इन्होंने अपने छत की बगिया पर लगभग 1400 से ज्यादा पौधे गमले में लगाए हुए हैं। यह लोगों के लिए पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन चुके हैं। इन्होंने मिट्टी, सीमेंट, तांबा साथ में सामान पैक करने वाले थर्माकोल और मोबाइल जैसे प्लास्टिक के डब्बे तक को काट करके गमले तैयार कर इनका जीवन दान दे दिया है। इतना ही नहीं इनके पास बागबानी के सारे औजार भी मौजूद है।
मुख्यमंत्री बागबानी योजना
शशि शेखर रस्तोगी का कहना है कि उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री बागबानी योजना का लाभ उठाते हुए यह कार्य शुरू किया है। जिससे कि लोग आत्मनिर्भर बनने के साथ पर्यावरण मित्र भी बने साथ ही प्रदूषण को रोक सके इनका कहना है की योजना के तहत छत पर फल और सब्जियां उगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाती है।
इनका कहना है कि लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए क्योंकि इसमें अगर बागबानी में ₹10000 खर्च होता है तो 75% सब्सिडी लोगों को मिल जाती है। इस योजना का लाभ उठाते हुए सरकार को कार्य करना चाहिए।
यह भी पढ़े: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में हो सकती है बढ़ोतरी, किसानों की लग जाएगी लॉटरी