मुर्गी पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। कई ऐसे युवा है जो मुर्गी पालन करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। चलिए युवा की सफलता की कहानी जानते है-
युवा मुर्गी पालक का परिचय
जिस युवा मुर्गी पालक की बात कर रहे हैं वह सिर्फ 18 वर्ष के हैं और मुर्गी पालन करके 12 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। वह बताते हैं कि 5 सालों से मुर्गी पालन कर रहे हैं। उनका नाम अरविंद है और अलवर के रहने वाले हैं। मुर्गी पालन का उन्होंने बेहतरीन तरीका अपनाया हुआ है। जिससे लागत भी कम हो जाती है। मुर्गी पालन के साथ-साथ वह पढ़ाई भी करते हैं। वेटरिनरी में उन्होंने एडमिशन लिया हुआ है।
वह बताते हैं शुरुआत उन्होंने अपने पिताजी की मदद से की थी। क्योंकि अब उनकी उम्र 18 साल है। 5 साल पहले ही से मुर्गी पालन कर रहे। क्योंकि उन्हें इसका शौक भी था। चलिए जानते हैं वह मुर्गी पालन कैसे कर रहे हैं।
खुले में मुर्गी पालन
अरविंद जी खुले में मुर्गी पालन करते हैं। जिससे चारे आदि का खर्चा कम हो जाता है। साफ सफाई भी बहुत नहीं करनी पड़ती है। सुबह 6:00 बजे वह अपने बगीचे में मुर्गियों को खोल देते हैं और शाम के 6:00 बजे बंद कर देते है। जिससे वह पूरे दिन चारा चार लेती हैं। इसके अलावा खाने में उन्हें बाजरा भी देते हैं। 50 किलो बाजरे के दाने छिड़क देते हैं। क्योंकि वह बड़े पैमाने पर मुर्गी का पालन करते हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी से वह सब्जियां जो की दुकानदार फेंक देते हैं उन्हें उठाकर अपनी मुर्गियों को खिला देते हैं। जैसे कि सब्जियों के छिलके या बची हुई सब्जी।
खुले में मुर्गी पालन करते हैं। जिसके लिए उन्होंने घर के चारों तरफ जाली लगाया हुआ है। जो की बारीक जाली है जिससे किसी तरह के जानवर अंदर नहीं आ पाते हैं। जाली 8 फीट ऊंची है जिससे कुत्ते वगैरा भी अंदर नहीं आ पाते। चलिए जानते हैं कौन सी नस्ल की मुर्गी का पालन करते हैं और उनके पालन से उन्हें कितनी ज्यादा कमाई होती है।
यह भी पढ़े- जंगली सुअर को खेत से भगाने का यह जुगाड़ है जबरदस्त, सर्दियों में खेत की निगरानी की झंझट हुई खत्म
सोनाली नस्ल की मुर्गी
वह सोनाली मुर्गी का पालन करते हैं। यह मुर्गी बढ़िया मुर्गी होती हैं। इसके मुर्गे की भी अच्छी कीमत मिलती है। साथ ही अंडे देने में भी बढ़िया है। इन मुर्गियों के अंडे से वह अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।
मुर्गी पालन में कमाई
सोनाली मुर्गी का पालन कमाई का अच्छा विकल्प है। एक बैच से 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं। शुरुआत में उन्होंने 2000 के बैच लिए। उसके बाद तीन और इस बार वह 4000 का बैच लाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 3000 के बैच से 4 से ₹500000 उनकी कमाई हो गई है। अंडे की कीमत की बात करें तो 20 से ₹25 मिलती है। थोक में 18 से 19 रुपए का अंडा जाता है। आसपास के बाजार के अलावा दिल्ली जयपुर में वह अंडों की बिक्री कर देते हैं। इस तरह आप देख सकते है मुर्गीपालन अतिरिक्त व्यवसाय की तरह भी कर सकते है।
यह भी पढ़े- छोटे-बड़े सभी किसानों को 80% अनुदान पर मिलेंगे सभी कृषि यंत्र, आइये जाने आवेदन की प्रक्रिया