राजा भोज बना देगी इन 5 पेड़ों की खेती। आज के समय में किसान ज्यादा लागत लगाने के बाद भी खेती करके अच्छा मुनाफा नहीं कमा पाते हैं। कई तरह की फसलों की खेती करने के बावजूद भी किसानों को उतना मुनाफा नहीं मिल पाता है जितना मिलना चाहिए। आज हम आपको ऐसे पांच पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खेती करके किसान सदियों तक घर बैठकर तगड़ी कमाई कर सकता है। ऐसे पांच पेड़ जो आपको भर भर के पैसा देंगे। आइए इन पेड़ों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चंदन का पेड़
चंदन का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो मार्केट में सबसे महंगी लकड़ियों में जाना जाता है। इसकी खेती अगर आप करते हैं तो आपको एक बार इसके पेड़ लगाने होंगे और सालों साल इससे आपको तगड़ा मुनाफा प्राप्त होगा। चंदन के पेड़ को उगाने में और इसको पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 20 से 25 साल का समय लग जाता है। इसके बाद इसकी लकड़ी बाजार में प्रति किलो तीन से 7000 रुपए में बिकती है। आप इसकी खेती से लगभग एक से दो करोड़ रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।
यह भी पढ़े: गेहूं के भाव हुए डबल, लगातार बढ़ती जा रही गेहूं की कीमतें, जाने ताजा रेट
सागवान की खेती
सागवान एक ऐसा पेड़ है जिसकी खेती करके किसानों को कम समय में अच्छी खासी कमाई होगी। यह सबसे महंगी लकड़ियों में से एक है। इस पेड़ को तैयार होने में लगभग 10 से 12 साल का समय लग जाता है। सागवान के एक पेड़ की कीमत 25 से ₹30000 होती है। आप सागवान के पेड़ से एक एकड़ जमीन में लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं।
गम्हार की खेती
गम्हार की खेती करके भी किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है। इसकी लकड़ियां भी सबसे महंगी लकड़ियों में से एक मानी जाती है। इसके पेड़ को तैयार होने में लगभग 12 से 14 साल का समय लग जाता है। आप एक एकड़ जमीन में इसके पेड़ से लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गेहूं की फसल में सही मात्रा में पानी देने का फार्मूला है गजब, जान ले और पाए चार गुना ज्यादा उत्पादन
सफेदा की खेती
सफेदा का पेड़ सबसे महंगी लकड़ियों में जाना जाता है। इन पेड़ों की खेती करके किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। सफेदा के पेड़ को तैयार होने में लगभग 8 से 10 साल का समय लग जाता है। आप इसकी खेती करके आराम से 10 से 12 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। किसानों के लिए यह पेड़ कमाई का एक बहुत शानदार जरिया साबित हो सकता है।
महोगनी की खेती
महोगनी के पेड़ों को सबसे महंगी लकड़ियों में गिना जाता है। महोगनी के पेड़ की खेती करके किसान सालों-साल तक इसे कमाई कर सकता है। महोगनी के पेड़ को तैयार होने में लगभग 12 साल का समय लग जाता है। महोगनी की खेती करके किसान करोड़ों रुपए की कमाई कर सकता है। महोगनी का पेड़ बहुत महंगा बिकता है जिसकी वजह से इसकी खेती से किसान कम समय में करोड़पति बन जाता है।
यह भी पढ़े: तुअर के भाव में छप्परफाड़ तेजी, मूंग और चने में भी तोड़ा रिकॉर्ड, जाने ताजा मंडी भाव