प्याज के मदद से मिर्च के पौधे में ढेर सारी मिर्ची प्राप्त की जा सकती हैं। चलिए इस खाद को बनाने का और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं-
मिर्च के पौधे में फूल-फल की कमी
मिर्च के पौधे में फूल, फल की कमी पोषक तत्व की कमी के वजह से हो सकती हैं। इसके अलावा मिर्च में कई प्रकार की रोग बीमारी भी लगती है। जिस वजह से फूल फल नहीं आते हैं। तो अगर मिर्च के पौधे में मुरोड़िया रोग यानी कि पत्ते गिरने की समस्या आ रही है तो इसके लिए 2-3 दिन पुरानी छांछ को पानी मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा अगर पोषक तत्व की कमी है तो चलिए प्याज से बनी खाद की जानकारी देते हैं।
प्याज से शक्तिशाली खाद कैसे बनाएं
प्याज के जिस खाद की हम बात कर रहे हैं उसे बनाने के लिए यहां पर तीन चीजों की आवश्यकता होगी। एक है एक प्याज दूसरा, डेढ़ लीटर पानी, तीसरा चायपत्ती। यहां पर आप इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती भी धोकर सुखाकर ले सकते हैं। अगर आप इतनी झंझट नहीं करना चाहते तो रसोई में रखी चाय पत्ती ही 50 ग्राम ले। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले। अगर आपके पास कई सारे प्याज के छिलके हैं तो आप प्याज के सिर्फ छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उसके बाद एक डेढ़ लीटर पानी में प्याज के छिलके मिलाएं।

50 ग्राम चाय पत्ती मिलाकर, 2 दिन के लिए रख देना है। फिर देखेंगे की पानी का रंग बदल जाएगा और यह आप इस्तेमाल कर सकते हैं चलिए इस्तेमाल का तरीका जानते हैं।
इस्तेमाल कैसे करना है
प्याज और चायपत्ती की मदद से तैयार हुए हुए लिक्विड फर्टिलाइजर को इस्तेमाल करने के तरीके की बात करें तो सबसे पहले आपको पौधे के आसपास की मिट्टी की गुड़ाई कर देनी है।

खरपतवार को निकाल देना है और पूरे दिन की धूप लगने देनी है।

आप सुबह गुड़ाई कर दे और कम से कम 6-7 घंटे की धूप लगने दे। फिर शाम के समय खाद को मिट्टी में मिला सकते है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।